पैर से जुड़ा है आपका भाग्य, इससे ना करें इनका अपमान

Update: 2017-09-13 02:24 GMT

हिन्दू धर्म में बच्चों को अनुशासन से जुड़ी कई बातें बताई जाती है। कहा जाता है कि भगवान, गुरु, अग्नि आदि के सामने पैर करके नहीं बैठना चाहिए। ऐसे ही कुछ और बातों के बारे में जानते हैं जिनक तरफ भूलकर भी पैर नहीं करने चाहिए। पुराणों में कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरा वक्त शुरू होता है।

यह भी पढ़ें...करें इस एकादशी का व्रत, होगी भटकते पितरों की आत्मा शांत

भगवान- शास्त्रों में कहा जाता है कि भगवान की तरफ गलती से भी पैर नहीं करने चाहिए। कहा जाता है कि इसे उनका अपमान माना जाता है। शास्त्रों में कहा जाता है कि किसी ब्राह्मण का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं उनकी तरह पैर भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें..बृहस्पति के राशि परिवर्तन का राष्ट्र एवं व्यक्ति पर पड़ने वाला प्रभाव

कहा जाता है कि गाय में सभी भगवानों का वास होता है। गाय की तरफ पैर करना भगवान का अपमान है। गुरु को हम भगवान का दर्जा देते हैं। गुरु हमे जीवन की रीत समझाता है। मार्ग दर्शन करता है। उन्हें कभी भी पैर नहीं दिखाने चाहिए।

 

यह भी पढ़ें..हनुमान जी करेंगे जिद्द व गुस्से को शांत, इस दिन करें ये उपाय

वहीं अग्नि को देवता का मुख माना जाता है। इनके तरफ पैर करने से भगवान का अपमान होता है। सूर्य- सूर्य तो भगवान का ही रूप है। पूजा पाठ से पहले भी सूर्य की पूजा की जाती है। उनके तरफ कभी पैर नहीं करने चाहिए। चंद्रमा को भगवान माना जाता है। वे वनस्पतियों के स्वामी है। इसलिए चंद्रमा के तरफ पैर नहीं करने चाहिए।

Tags:    

Similar News