दिवाली में इस चीज को खरीदने से होगा मां लक्ष्मी का वास, जानिए क्या है खास

दीपावली के मौके पर कुछ ना कुछ खरीदना अच्छा होता है। उस दिन झाड़ू खरीदना और भी अधिक शुभ होता है। माना जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। यहीं नहीं इससे कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई है। आइए हम आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

Update: 2016-10-28 09:56 GMT

लखनऊ : दीपावली के मौके पर कुछ ना कुछ खरीदना अच्छा होता है। उस दिन झाड़ू खरीदना और भी अधिक शुभ होता है। माना जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं इससे कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। आइए हम आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

आगे की स्लाड्स में जानिए मां लक्ष्मी के कैसे करें खुश...

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। इसका सही इस्तेमाल करने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। झाड़ू को पैर से कभी लांघना नहीं चाहिए और ना ही जलाना चाहिए। इससे भी मां लक्ष्मी का अपमान होता है। दिवाली के दिन मंदिर में शुभ मुहूर्त में झाड़ू दान करने से स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे करें झाड़ू का इस्तेमाल...

झाड़ू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है। कभी भी मुख्य द्वार से झाड़ू नहीं दिखनी चाहिए। अगर घर में झाड़ू का इस्तेमाल ना हो तो इसे नजर के सामने ना रखें और नॉर्थ की तरफ छिपाकर रखें। झाड़ू को कभी भी पूजा घर, भंडार गृह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ेगा। यही नहीं नए घर में ग्रहप्रवेश करने के लिए नए झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कि झाड़ू को किस स्थान पर नहीं रखना चाहिए...

हमेशा नए झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर झाड़ू काफी पुराना हो चुका हो तो शनिवार को उसकी जगह नया झाड़ू लाना चाहिए। खासकर शनिवार को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News