ASTRO: अगर रोज सुबह नहीं करते हैं ये काम तो जीवनभर रहेंगे परेशान, क्या जानते हैं आप?

Update: 2017-01-24 09:14 GMT

लखनऊ: जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। कहते हैं कि हमें अपनी दिनचर्या की शुरुआत जल्दी उठकर करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठने से इंसान स्वस्थ रहता हैं। रोज सुबह उठकर ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि इन्हें करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोज किए जाने वाला ये उपाय जिंदगी में सफलता दिलाने का काम करता है। साथ ही धन से जुड़ी हुई दिक्कतें भी दूर करता हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।

आगे की स्लाइड में जाने वो शुभ काम....

*सुबह उठकर पहले मुंह हाथ-धोकर पहले शहद को चखना चाहिए। कहा जाता है कि इसके बाद ही नहाने जाना चाहिए। इसके बाद सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए।

*सबह नाश्ता करने से पहले ईश्वर को हाथ जोड़कर धन्यवाद करें। इसके बाद खाने के तीन टुकड़े गाय, पक्षियों और कुत्ते के नाम का निकाल कर खाना खाएं। इन टुकड़ों को उन्हें खाने के लिए डाल दें।

*बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को अथवा गणेश चतुर्थी पर गणेश मंत्र का स्मरण करें-

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

आगे की स्लाइड में जाने वो शुभ काम....

* कभी भी रविवार को पीपल के पेड़ को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन जल चढ़ाने से बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में, बिजनेस में कोई भी नया काम करने से पहले भगवान गणेश का नाम जरूर लें।

*हनुमान जी की फोटो या मूर्ति के सामने मंगलवार के दिन पंचमुखी दिया जलाएं।

*अगर कोई महत्वपूर्ण काम और व्यवसाय से जुड़ी कोई डील करने जा रहे हैं तो सबसे पहले कुछ पैसे भगवान के सामने निकाल कर रख दें। काम पूरा होने पर ये पैसे किसी जरूरतमंद को दे देने चाहिए।

Tags:    

Similar News