कभी हेल्थ के लिए रामबाण तो कभी होता नुकसान, जानिए प्याज से जुुड़ी ये बातें

Update: 2017-09-27 06:19 GMT

जयपुर: प्याज और लहसुन को निरामिष खाना माना जाता है। फिर ज्यादतर लोग प्याज का तड़का पसंद करते है।इससे खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। हर घर की किचेन में प्याज का रोल अहम रहता है। सिर्फ सब्जी में तड़के के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज ग्रेवी भी प्याज से बनाई जाती है। कुछ लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन प्याज का ज्यादा इस्तेमाल परिवार के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। प्याज में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। इनसे शरीर को काफी फायदा होता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से कई परेशानियां भी होती हैं।

यह भी पढ़ें...ALERT: बच्चों के खिलौनों का भी रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे आप परेशान

प्याज खाने के नुकसान

*प्याज में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की बहुत मात्रा होती हैं। इसके अधिक सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है। सलाद के रूप में खाए गए कच्चे प्याज से खाना पचाने में दिक्कत होती है और इसी कारण पेट में एसिडिटी बनती है।*प्याज में पोटैशियम की मात्रा होती है, जो शरीर के कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। यही कारण है कि ज्यादा प्याज खाने से सीने में जलन होती है।

*कच्चा प्याज वैसे तो लू से बचने के लिए रामबाण इलाज है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से मुंह से बदबू आने लगती है। इसके बाद किसी से बात करने में आपको शर्मिदंगी का सामना करना पड़ता है।

*प्याज में विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा फाइबर की मात्रा भी होती है। वैसे तो फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा प्याज खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। अधिक फाइबर के कारण पेट दर्द की समस्या होती है।

यह भी पढ़ें...गलती से भी बालों को धुलते समय ना करें ये काम, नहीं तो हो सकता है बुरा अंजाम

Tags:    

Similar News