31 जनवरी को नीले आसमां में नीला चांद,176 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा

Update: 2018-01-27 08:55 GMT

जयपुर:31 जनवरी को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण माघ की पूर्णिमा को पड़ेगा जो कुछ लोगों के लिए अत्यंत शुभ और कुछ लोगों के लिए अशुभ हो सकता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का विशेष योग बन रहा है। लंबे अर्से बाद सुपर मून की स्थिति बनी है। इस दिन चंद्रमा आमदिनों के मुकाबले ज्यादा बड़ा दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 42 मिनट के बीच होगा। इसे पूरे भारत में देखा जा सकेगा।

माना जा रहा है कि कर्क के राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अशुभ होगा। वहीं प्राकृतिक आपदाओं के आने की भी आशंका है। वहीं मेष राशि के जातकों के लिए व्यथा, वृष के लिए श्री, मिथुन के लिए क्षति और कन्या राशिवालों को लाभ होगा। इसके अलावा तुला राशि के लोगों को सुख और कुंभ राशि के लोगों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

150 साल 31 जनवरी को ऐसा चंद्र ग्रहण होने जा रहा है जिसमें चांद नीले रंग का दिखाई देगा। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसदिन चांद बेहद चमकीला होगा। यह नजारा बेहद अद्भु होगा। वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चांद का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से ज्यादा चमकीला होगा। इससे पहले 1866 में चंद्र ग्रहण के दौरान नीला चांद देखने को मिला था। अब अगला चंद्र ग्रहण 31 दिसंबर 2028 को होगा जब चांद नीला दिखाई देगा।

पढ़ें...क्या कहते हैं 27 जनवरी के आपके ग्रह-नक्षत्र, बताएगा शनिवार राशिफल

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रहण रात्रि में होगा जो कि पूर्वी एशिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।31 जनवरी को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में भारतीय ज्योतिषाचार्यों की राय है कि ऐसा ग्रहण भारत में 35 साल बाद देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून या सुपर मून और ब्लड मून तीन रंगों में देखा जा सकेगा। भारत में अधिकांश हिस्सों में इस दिन चांद हल्के लाल रंग का दिखाई देगा।

Tags:    

Similar News