सदी का सबसे बड़ा चंद्रगहण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Update: 2018-07-20 07:10 GMT

सहारनपुर:आगामी 27—28 जुलाई की मध्यरात्रि चंद्रग्रहण होने वाला है। इस चंद्रग्रहण की अवधि एक घंटा 43 मिनट का खग्रास रहेगा। यह चंद्रग्रहण 21वीं सदी का सबसे बड़ा ग्रहण होगा। इसके शुरू होने से अंत तक का समय करीब चार घंटे रहेगा। वैज्ञानिक नजरिए से यह चंद्रगहण वैसे तो बहुत खास रहेगा, लेकिन यदि ज्योतिष की बात की जाए तो यह प्रत्येक राशि पर अलग अलग तरह का प्रभाव डालेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित मदन गुप्ता स्पाटू बताते हैं कि चंद्रग्रहण का प्रत्येक राशि पर अलग अलग तरह का प्रभाव होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस राशि में चन्द्रग्रहण होता है उस राशि के लोगों को कष्ट का सामना करना पड़ता है। ग्रहण मकर राशि में होने के कारण इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

20जुलाई: कैसा रहेगा दिन, रोमांस से भरा या तनाव का रहेगा साया

यह खग्रास चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। इसलिए जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र और जन्म राशि मकर या लग्न मकर है उनके लिए ग्रहण अशुभ रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ, वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।

ग्रह गोचर में मकर राशि के केतु के साथ चंद्रमा का प्रभाव और राहु से उसका समसप्तक दृष्टि संबंध होना, युति कृत मान से कर्क राशि में राहु, सूर्य, बुध तथा मकर राशि में चंद्र, केतु, मंगल युति कृत दृष्टि संबंध होना, दो तरफा केंद्र योग का बनना और शनि व मंगल का वक्री होना अपने आप में विशेष घटना है। हालांकि यह अच्छा नहीं माना जाता है।

राशियों पर प्रभाव: इस ग्रहण का प्रभाव राशि अनुसार इस प्रकार पड़ेगा।

मेष - ग्रहण सुख कारी है नया व्यवसाय भी प्रारंभ करने के योग बनेंगे।

वृष-अपमान का कारण बन सकता है -स्थानांतरण और नौकरी में परिवर्तन के योग भी हैं

मिथुन - कष्‍टकारी है ,चलते हुए कामों में अड़चन आएगी।

कर्क -- महिलाओं से संबंधित परेशानी हो सकती है। परिवार में कलह

21 वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, खुली आंखों से देख सकेंगे नजारा

सिंह - ये ग्रहण सुख देने वाले होगा, विवाह में अब तक आ रही बाधा समाप्त होगी।

कन्‍या -के लिए चिन्‍ताकारक, प्रसंग में असफल होंगे

तुला - परेशानी देने वाला है - वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।

वृश्‍चिक - धन प्राप्‍ति हो सकती है। जीवनसाथी से सब खटास दूर हो जाएगी।

धनु - धन हानि हो सकती है, बड़ा निवेश करने से बचें।

मकर - चोट लगने का खतरा है रोग पर खर्च अधिक होगा।

कुंभ राशि - क्षति हो सकती है। मानसिक रूप से काफी विचलित रहेंगे।

मीन राशि -ग्रहण लाभ देने वाला है। मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

राजनीतिक दृष्टि से यह ग्रहण ब्लूचिस्तान एवं कश्मीर में राजनीतिक अपद्रव को बढाने वाला है। इन क्षेत्रों में आतंकी घटनाएं हो सकती हैं। सफेद वस्तुओं और चांदी, के दाम बढ़ेंगे।

उपाय

ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम करने और सर्वत्र रक्षा के लिए ग्रहणकाल के दौरान एक जगह बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान आदि करके गरीबों को भरपेट भोजन करवाएं। ग्रहण काल के दौरान अपने साथ चांदी का चंद्र यंत्र रखें और ग्रहण के बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

Tags:    

Similar News