होली पर शिव को चढ़ाएं पान-सुपारी, मनभावन पति पाकर खुश होगी हर नारी

Update: 2016-03-18 07:14 GMT

लखनऊ: ज्यादातर लोगों को पता है कि तांत्रिक क्रियाएं केवल दीपावली की रात में ही होती है, लेकिन होली पर भी तंत्र क्रियाएं होती है। इस दिन का भी तांत्रिकों को इंतजार रहता है। इसलिए इन दिनों लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य सागरजी महाराज के अनुसार दीपावली की तरह यदि होली पर भी कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो उसका अच्छा फल मिलता है।

धन की प्राप्ति के लिए मंत्र

होली की रात अगर इस मंत्र का जाप किया जाए तो धन की वृद्धि होती है।

ऊं नमो धनदाय स्वाहाये भी पढ़े... होली पर करें ये उपाय, सफेद खाने से रहें दूर, नहीं होगा टोटकों का असर

रोग नाश हेतु

इस मंत्र को होली की रात जाप करें तो हर तरह के रोगों का नाश हो जाता है।

ऊं नमो भगवतो रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा।

इसके अलावा ये उपाय भी करें

होली के दिन सुबह एक साबूत पान पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।चढ़ाने के बाद पीछे मुड़ कर देखे बिना अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग दूसरे दिन भी करें, अतिशीघ्र विवाह हो जाता है।ये भी पढ़ें...शुरू हो चुका है होलाष्टक, भूल कर भी न करें ये काम

गोरखमुंडी का पौधा लाकर उसको धोकर होली की रात उसका पूजन करें, फिर उसे होली की अग्नि में सुखा दें और पांच दिन सूखने दे पंचमी के दिन उसे पीसकर चूर्ण बना लें।

ये चूर्ण आपके कई बिगड़ते कामों को बनाने में सहायक है। सुबह शाम इस चूर्ण को शहद के साथ चाटने पर स्मरण शक्ति बढ़ती है।

ये भी पढ़ें... होली से पहले करें तैयारी, रंगों के बीच भी दिखेंगी HOT & COOL

दूध के साथ इस चूर्ण का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस चूर्ण के पानी से बाल धोने पर बाल लंबे और काले घने होते हैं। इस चूर्ण के तेल से शरीर की ऐंठन, जकड़न दूर होती है।

Tags:    

Similar News