दीपावली का रात अगर मिलते हैं ये संकेत तो खुलते हैं किस्मत के तारें

Update: 2017-10-04 07:40 GMT

जयपुर: दीपो का त्योहार दीपावली हिंदूओंं का सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर आती है। इसी वजह से मां के स्वागत के लिए महीने भर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती है। घर की साफ-सफाई और नए कपड़ों की खरीददारी करते हैं।

यह भी पढ़ें...5 अक्टूबर की रात होगी अमृत वर्षा, इन उपायों से आप भी उठाएं उसका लाभ

जब दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है तो व्यक्ति को कुछ संकेत मिलते हैं। दीपावली रात अगर उल्लू दिखे तो समझ जाए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है।

दीपावली वाले दिन अगर बिल्ली घर में रखा दूध पी जाएं तो इस पर गुस्सा न हो। इसे शुभ माना जाता है।

इस दिन छछूंदर का दिखना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी दीपावली की रात अपने घर में छछूंदर दिखता है तो इसका मतलब आपको धन की कमी नहीं होगी।

इस दिन घर में छिपकली के दिखने का मतलब कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा है।

Tags:    

Similar News