गरीबी को करना है दूर तो दीवाली में इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

Update: 2016-10-27 09:18 GMT

लखनऊ: 30 अक्टूबर को दीवाली है, अंधकार को दूर कर प्रकाश के इस पर्व के लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग हर तरह के उपाय करते हैं।

*इस दिन सबसे पहले एक बड़ा सा दिया आप मां लक्ष्मी के फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। उसके बाद घर को तेल के दीपक से सजाएं।

*आप अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें....क्या देखें हैं ये बेहतरीन कुशन कवर, जो बना सकते हैं आपके लिविंग रुम को खूबसूरत

*घर के आंगन में घी का दीपक रखना चाहिए। हमारे घर के आस-पास वाले चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

*घर के आस-पास यदि कोई मंदिर है तो वहां पर भी दीपक जलाना चाहिए।

*दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

*घर के बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखने से पति-पत्नी का संबंध और मधुर बनता है।

*घर की गृहणियां भी रसोई में घी का दीपक गैस के चूल्हे के दोनों ओर जलाएं, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

Tags:    

Similar News