आदिशक्ति की अगर चाहते हैं कृपा तो राशि के अनुसार करें मंत्र जाप

Update:2016-04-07 17:20 IST

लखनऊ: नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा देवी की विशेष आराधना करने से सुख-शांति, समृद्धि, सफलता, स्नेह और यश मिलता है। भक्तजन मां दुर्गा को खुश करने लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। सही जानकारी हो तो ये उपाय फलीभूत भी होते है। अगर राशियों को ध्यान में रखकर मां दुर्गा की इन मंत्रों से स्तुति करें तो वे जल्द प्रसन्न होती है।

ये भी पढ़ें: इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, 8 अप्रैल से चैती नवरात्र शुरू

मेष राशि: ह्रीं उमा देव्यै नम: अथवा ऐं सरस्वत्यै नम:

वृष राशि: क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम:

मिथुन राशि: दुं दुर्गायै नम:

कर्क राशि: ललिता देव्यै नम:

सिंह राशि: ऐं महासरस्वती देव्यै नम:

कन्या राशि: शूल धारिणी देव्यै नम:

तुला राशि: ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:

वृश्चिक राशि: शक्तिरूपायै नम: या क्लीं कामाख्यै नम:

धनु राशि: ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

मकर राशि: ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

कुंभ राशि: पां पार्वती देव्यै नम:

मीन राशि: श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम

ये भी पढ़ें: जानें नवरात्र का गूढ़ रहस्य, ऐसे करें पूजा तो प्रसन्न होगी मां दुर्गा

सफलता के लिए चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां

वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय कीलय

बुद्धि विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा।।

इस प्रकार मंत्र जाप करने से घोर शत्रु भी अनुकूल हो जाता है। सफलता चारों तरफ से मिलने लगती है।

Tags:    

Similar News