नवरात्रि में 9 दिन ना करें ये काम, वरना मां जगदंबा हो जाएंगी नाराज

Update:2016-10-01 15:09 IST

लखनऊ: मां दुर्गा की आराधना का पर्व हैं नवरात्र। इस समय नियमों के पालन पर खास ध्यान देना चाहिए। उन कार्यों और गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, जो मां दुर्गा को अप्रसन्न कर सकते हैं। मन, वचन और कर्म में पवित्रता को स्थान देना चाहिए। जानिए, ऐसे काम जो नवरात्र में नहीं करने चाहिए।

शराब पीना मना

नवरात्रि मतलब शक्ति की आराधना का पर्व ।जिसमें केवल उपासना से नहीं काम चलता,बल्कि अनुशासन से भी रहना पड़ता है। इसलिए जो लोग खासकर नवरात्रि करते हैं और जो नहीं करते उन्हें भी नव दिन तक शराब को हाथ नहीं लगानी चाहिए, नहीं तो सब बेकार हो जाता है मां दुर्गा हमसे रुठ जाती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

कन्या का अपमान

नवरात्रि के दौरान कन्याओं से तहजीब से पेश आना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए, जहां लड़कियों का अपमान होता है वहां देवी का कभी भी वास नहीं होता है। इसलिए अगर देवी को खुश करना है तो हरदम कन्या का सम्मान करना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

नॉनवेज वर्जित

नवरात्रि में मांस-मदिरा का सेवन पूर्णत वर्जित है। जो भी लोग मांस खाते हैं। उनपर देवी अप्रसन्न रहती है। इसलिए कम- से-कम पूरे नवरात्र नॉनवेज नहीं खाना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

जूठा भोजन

किसी कन्या या फिर किसी को भी नवरात्रि में जूठा, छोड़ा हुआ खाना नहीं खिलाना चाहिए। इससे देवी का अपमान होता है। कहते है कि नवरात्रि में हर घर पर देवी मां की कृपा रहती है। जहां कुछ भी अनैतिक होता है माता रानी वहां से चली जाती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

ना दाढ़ी, ना बाल बनवाए

नवरात्रि में किसी को भी बाल-दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए खासकर पुरुषों को तो बिल्कुल भी 9 दिन तक दाढ़ी बाल नहीं बनवाने चाहिए। जो लोग इसका पालन करते हैं उनपर देवी मां की कृपा बनी रहती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

 

ना काटे नाखून

अगर करना मां दुर्गा को प्रसन्न तो ना काटे नाखून। क्योंकि नाखून काटने से देवी रुठ जाती है। ये काम धर्म का उल्लंघन है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

झूठ, फरेब और चुगली से बचें

नवरात्र में किसी की चुगली नहीं करनी चाहिए। किसी को गलत बात या अपशब्द नहीं कहने चाहिए और किसी के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। इससे शरीर की सात्विक शक्ति का नाश होता है। खासतौर से जो व्यक्ति नवरात्र के उपवास कर रहा है या मां दुर्गा का पूजन करता है, उसे ऐसे कामों से कम से कम 9 दिन दूर रहना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

 

ना लगाए खाने में छौंक

नवरात्रि के दौरान घरों में बनने वाले खाने में छौंक लगाना नहीं चाहिए। छौंक से खाने का स्वाद भले ही बढ़ जाता है, लेकिन उसका मन पर नकारात्मक असर पड़ता है। इस दौरान सात्विक भोजन और वह भी भूख से कम करना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन सी चीजें है वर्जित....

इन बातों का भी रखें ख्याल

9 दिन प्याज, लहसुन आदि का पूर्णतः त्याग करना चाहिए। तेज और तीखे मसाले, मांसाहार, मदिरा आदि तामसिक प्रकृति के पदार्थ माने जाते हैं। इनसे सदैव दूर रहना चाहिए। इस दौरान कैंची का उपयोग कम से कम करना चाहिए।

Tags:    

Similar News