दीपावली पर राशि के अनुसार पहनें कपड़ें, मिलेगा श्रेष्ठ फल, जानें किसका कौन सा है रंग

Update: 2016-10-28 08:53 GMT

लखनऊ: इस दीपावली आप अपने कपड़ों से लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं और अपने घर आने को मजबूर कर सकते हैं। ऐसा तभी हो सकता है जब आप लक्ष्मी पूजा में राशि अनुसार कपड़े पहनें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा पाठ के साथ ही हमारे कपड़ों और सफलता में बहुत गहरा संबंध है। राशि के अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से हमें अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। अगर राशि अनुसार कपड़े पहनें तो आपको पूजा का पूरा फल मिलेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किस राशि का है कौन सा रंग...

जानें किस राशि के लोग कैसे कपड़ें पहनें-

मेष और वृश्चिक- मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इस राशि के स्वामी का प्रिय रंग लाल है। इसलिए इन राशि के लोग धन पाने के लिए लक्ष्मी पूजा करते वक्त लाल रंग या लाल रंग से संबंधित शेड वाले कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें...करें इस दिन ये उपाय तो अमावस्या का अंधकार भी आपके जीवन में लाएगा प्रकाश

वृष और तुला- वृष और तुला का ग्रह स्वामी शुक्र है इसका प्रिय रंग सफेद है इसलिए इन राशि वाले लोगों को अधिक से अधिक सफेद रंग की ड्रेस पहनना चाहिए और लक्ष्मी पूजा के लिए तो इस रंग को न भूलें। इसके साथ ही इस राशि वालों को हल्के शेड्स के कपड़े पहनना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किस राशि का है कौन सा रंग...

मिथुन और कन्या- यह दोनों राशियां बुध ग्रह की हैं। बुध का प्रिय रंग हरा है। अगर इस राशि के लोग लक्ष्मी पूजा के समय हरे रंग के कपड़े या इससे संबंधित शेड पहने तो लक्ष्मी आपके घर से कहीं नहीं जाएगी।

कर्क- कर्क राशि के स्वामी चंद्र का प्रिय रंग सफेद होता है और ज्योतिष में बनने वाले धन योग में चंद्रमा का बहुुत बड़ा रोल है। इसलिए कर्क राशि के लोग अपने घर लक्ष्मी बुलाने के लिए इस रंग का उपयोग करें। सिंह- अगर इस दीपावली पर सिंह राशि के लोग पीले और सुनहरे रंगों के कपडा़े पर ज्यादा ध्यान दे तो पैसा ही पैसा आएगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किस राशि का है कौन सा रंग...

धनु और मीन- धनु और मीन राशि का ग्रह स्वामी गुरु है और इसका प्रिय रंग पीला है। अत: इस राशि के लोगों को पूजा में पीले रंग के परिधान पहनना चाहिए। इससे सफलता की काफी संभावना बढ़ जाती है।

मकर और कुम्भ- मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि का प्रिय रंग नीला और गहरे रंग हैं। अत: इन राशि के लोगों को लक्ष्मी पूजा करते समय बैंगनी या नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें राशि के अनुसार किस रंग का आसन हो...

दीपावली पर राशि अनुसार कैसे आसन पर बैठना चाहिए

दीपावली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने पर सालभर घर में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में से एक हैं कि आपका आसन पवित्र और पूजन के लिए श्रेष्ठ होना चाहिए। ज्योतिष में सभी राशियों के अनुसार कैसे आसन का प्रयोग करना चाहिए, लक्ष्मीजी के पूजन में आसन का प्रयोग भी महत्वपूर्ण होता हैं। राशिनुसार आप कैसे रंग के आसन का प्रयोग करें जानिए

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें राशि के अनुसार किस रंग का आसन हो...

*मेष-वृश्चिक मंगल राशि वालों को केसरी या लाल ऊनी आसन श्रेष्ठ रहता है।

*वृषभ- तुला शुक्र वालों को सफेद ऊनी आसन का उपयोग करना चाहिए।

*मिथुन एवं कन्या राशि के लोगों को हरा ऊनी आसन पूजन में उपयोग करना चाहिए।

*कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग का आसन पूजा के समय प्रयोग किया जाना चाहिए।

*सिंह राशि वालों को लाल रंग के आसन का उपयोग करना चाहिए।

* मकर और कुंभ राशिवालों को आसन का प्रयोग करना उचित होगा।

* धनु एवं मीन को पीले रंग के आसन का प्रयोग करना चाहिए।

अगर किसी व्यक्ति को राशि अनुसार बताए गए आसन न मिले तो वे कुश के आसन का इस्तेमाल ही करें।

 

Tags:    

Similar News