घर में करें 27 वस्तुओं का स्थान परिवर्तन, जीवन में आएगी नई खुशियां व समृद्धि

Update:2017-10-12 14:11 IST

जयपुर: दीवाली का इंतजार अब जल्रद ही पूरा होने वाला है। यह त्योहार जीवन में नई खुशियां और समृद्धि लाए। इन दिनों हर घर में त्योहारों की तैयारियां चल रहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ वास्तु दोषों को आसान से उपाय कर दूर कर लिया जाए। जानते हैं इनके बारे में।

यह भी पढ़ें...इस एकादशी को व्रत करने से नहीं लगता ब्रह्म हत्या का आरोप, जानिए इसका महत्व

माना जाता है कि मां लक्ष्मी उसी घर में आती हैं जहां साफ सफाई होती है। ऐसे में घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें। वास्तु के अनुसार घर में रखी 27 वस्तुओं का स्थान परिवर्तित करना चाहिए। अगर घर में रंगाई पुताई करा रहे हैं तो ड्राइंग रूम में गुलाबी, सफेद या क्रीम कलर अच्छा माना जाता है। बेडरूम में हल्का हरा, आसमानी, गुलाबी रंग का प्रयोग कर सकते हैं। रसोई घर में सफेद रंग अच्छा है।

यह भी पढ़ें...मां लक्ष्मी का ये मंत्र है प्रभावकारी, दीवाली की रात करें इसका जाप

त्योहारों पर घर में मिठाइयां जरूर लाइए। त्योहारों पर घर का मुख्य द्वार और खिड़कियां खुली रखें। मुख्य द्वार पर सुदंर रंगोली सजाएं। घर में पड़े कबाड़ को बाहर कर दें। छत पर कूड़ा जमा हो तो उसे भी हटा दें। किताबों, खिलौनों और बर्तनों का दान करें। घर को धूप-अगरबत्ती से सुगंधित करें।

Tags:    

Similar News