इन लोगों का करें आदर व कराएं भोजन, बना रहेगा भगवान का आप पर आशीर्वाद

Update: 2017-10-01 10:46 GMT

जयपुर: महाभारत में कहा गया है कि दूसरों को भोजन कराना शुभ फलदायक है। इसके अनुसार 5 लोगों खाना खिलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को खाना खिलाने का अवसर कभी-कभी ही मिलता है। जानते है किन लोगों को खाना खिलाकर आपको शुभ फल मिलेंगे।

यह भी पढ़ें...ऐसे करें मांगलिक दोष दूर, इस साल भी बचे है शादी के ये मुहूर्त

जिस घर में सबसे पहले खाना बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है। उस घर में भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।

जिस घर में आए मेहमान भगवान के समान समझा जाता है और घर आए मेहमान को आदर से बैठ कर भोजन करवाना चाहिए। ऐसे घर पर भगवान की कृपा से बुरा समय अधिक समय तक नहीं टिकता।

पंडितों व ऋषियों को भोजन करवाने से पुण्य मिलता है वहीं अनजाने में हुए पाप भी मिट जाते हैं इसलिए इनको भोजन करवाने का मौका न गंवाएं।

यह भी पढ़ें..शनिवार के दिन कभी न करें इन चीजों की खरीददारी, नहीं तो कुपित होंगे शनिदेव

गरीब लोगों को घृणा की दृष्टि से न देखकर प्रेम व सम्मान से भोजन करवाना चाहिए। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

जिस घर-परिवार में आए दिन कोई न कोई मुसीबत आती रहती है उनके लिए पितरों को खाना खिलाना बहुत जरूरी है। इससे उनकी कृपा से घर-परिवार खुशहाल होता है।

Tags:    

Similar News