रात के 12 बजे करते हैं शुक्रवार को यह उपाय, हो जाएंगे कुछ दिन में मालामाल

Update: 2018-08-24 07:32 GMT

जयपुर: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। शुक्रवार को किया गया गया यह उपाय मालामाल बना सकता है। इसके लिए कुछ शास्त्रीय उपाय करने होंगे। शुक्रवार के दिन किए गए कुछ उपायों से शुक्र ग्रह भी अनुकूल हो जाता है इसके साथ ही ऊपर माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है

आज हम इलायची का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो रातोंरात तकदीर को बदल सकता है। इस उपाय से धन-दौलत के साथ ही हर मनोकामना भी पूरी हो जाती है। इस उपाय को शुक्रवार की रात को 12 बजे ही करना है। शुक्रवार की रात को 12 बजे सबसे पहले अच्छी तरह से हाथ-पैर धोकर स्वच्छ हो जाएं और सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद कमल के आसन पर बैठी हुई माता लक्ष्मी की तस्वीर को घर की किसी शांत और स्वच्छ जगह पर स्थापित करें। अब तस्वीर के सामने तीन इलायची रखें और अपने इष्टदेव का ध्यान करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए शुक्रदेव से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए और जीवन की सभी परेशानियों को दूर करने के लिए कहें।

रक्षा बंधन पर कैसे करें तिलक और राशि के अनुसार बांधे रक्षा कवच

इसके बाद शुक्र मंत्र “ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” का 21 बार जाप करें। मंत्र जाप के बाद तीनों इलायची को अपने दाएँ हाथ की मुट्ठी में रख लें और सभी ग्रहों का ध्यान करते हुए जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रार्थना कीजिए।इसके बाद मुट्ठी खोलकर इसपर तीन बार फूंके। अब इलायची को किसी कटोरी में रखकर घर के मुख्य दरवाज़े पर ले जाएँ।अब जिस कटोरी में इलायची रखा है, उसमें कपूर डालकर उसे जला दें। जब इलायची पूरी तरह से जल जाए तो उसे तुलसिंके पौधे में डाल दें।अगर तुलसी का पौधा ना हो तो उसे किसी नदी में विसर्जित कर दें। कुछ ही दिनों में आपको इस उपाय का असर दिखने लगेगा।

Tags:    

Similar News