अगर घर के इस भाग में लगाते हैं विंड चाइम तो नहीं होगी कभी पैसों की कमी

Update: 2016-12-21 10:13 GMT

लखनऊ: विंड चाइम की धुन घर में सकारात्मक ऊर्जा भरने का कम करती है। फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही ये धन को भी आकर्षित करती है। घर में इसे अलग-अलग स्थानों पर लगाकर सुख-समृद्धि भी पाई जा सकती है। घर में सुख-समृद्धि के अलावा भी इससे नौकरी और बिजनेस में भी प्रोमोशन के मौके मिल सकते हैं। इसके लिए बस जरूरी है कि आपको पता हो कि फेंगशुई को घर में किस स्थान पर टांगना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में खुशियां ला सकते हैं।

*फेंगशुई के अनुसार अगर चाहते हैं कि घर में धन और सुख समृद्धि आए तो घर के एंट्रेंस गेट पर विंड चाइम को लगाएं। फेंगशुई में इसे बहुत असरदायक तरीका बताया गया है।

* गोल्डन कलर की विंड चाइम को घर में जरूर लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से नौकरी और बिजनेस में प्रोमोशन और सफलता हासिल होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस विंड चाइम को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

*फेंगशुई के अनुसार घर में पैसों में वृद्धि करने वाला रुम माना जाता है। घर का लिविंग रूम। घर के लिविंग रूम में इसे ऊपर लेफ्ट में लगाना चाहिए।

*घर में 5 रॉड की विंड चाइम को लगाना शुभ होता है। इसलिए घर में हमेशा 5 रॉड वाली ही विंड चाइम लगाएं। विंड चाइम स्टील या पीतल मटीरियल की है तो इसमें 6 या 7 रॉड होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News