आज का दिन है खास, कर ले ये विधि-विधान, नाग देव करेंगे आपका उपकार

Update: 2018-08-15 04:58 GMT

जयपुर: नाग पंचमी 2018 पर नाग देवता की पूजा विशेष महत्व है। इस दिन नाग देवता की आराधना से साक्षात् शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल 2018 में नाग पंचमी 15 अगस्त 2018 (बुधवार) को मनाई जाएगी। नाग भगवान शिव के गले का आभूषण है। भगवान विष्णु की सवारी है नाग (शेषनाग), इसके अलावा भी वेदों और पुराणों में नाग देवता के विषय में विस्तार से वर्णन किया गया है। सहित महत्व बताया गया है। शिव को प्रिय श्रावण मास चल रहा है, लेकिन शिव भक्ति के अलावा इस महीने में उनके आभूषण के रूप में जाने गए नाग देवता की भी पूजा की जाती है। यह पर्व नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है।

15अगस्त: जोश सो भरा रहेगा दिनभर या होगा कुछ और, जानिए राशिफल

इस दिन पूरे विधि-विधान से लोग नाग देवता की पूजा करते हैं, उन्हें शुद्ध दूध का भोग लगाते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। कुछ लोग तो इसदिन व्रत भी करते हैं। लेकिन अगर आप केवल पूजन करने जा रहे हैं तो इस बार की नाग पंचमी से संबंधी पूजा का शुभ मुहूर्त ज्योतिषियों के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 15 अगस्त 2018 की सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा जो कि शाम 6 बजकर 38 मिनट तक चलेगा। लेकिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजे से 8 बजकर 25 मिनट का है।

Tags:    

Similar News