इन 12 वस्तुओं में कोई एक रखें अपने पास सुबह-शाम, बनने लगेंगे बिगडे़ काम

विभिन्न प्रकार के रत्न धारण करता है। अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए ज्योतिषियों के पास भी जाता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति के काम नहीं बनते हैं।

Update: 2017-11-24 08:36 GMT

सहारनपुर: आमतौर पर देखने में आता है कि व्यक्ति अपने भाग्य को चमकाने अथवा ग्रहों को शांत करने के लिए विभिन्न प्रकार के रत्न धारण करता है। अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए ज्योतिषियों के पास भी जाता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति के काम नहीं बनते हैं। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसके बाद आपको किसी ज्योतिष के पास जाने की जरूरत नहीं पडे़गी और आप स्वयं ही अपनी किस्मत के खैवनहार बन जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल शाह के अनुसार बारह राशि वालों के लिए सभी बारह उपाय अलग अलग है। इन्हें हम लकी चार्म भी कह सकते हैं। लकी चार्म वो होता है, जिसे पास में रखने से आपके काम बनने शुरू हो जाते हैं। इन वस्तुओं को हम भाग्यशाली वस्तु भी कह सकते हैं क्योंकि इन्हें पास में रखने से आपकी किस्मत का तारा चमकना शुरू हो जाता है।

मेष राशि : मेष राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में लाल हकीक पत्थर अपने साथ रखें, उनके बिगड़े कार्य बनने लगेंगे।

वृष राशि : मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। वृष राशि वाले अगर सफेद कोड़ी को अपने पास रखें तो उनका भाग्य प्रबल रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गणेश रूद्राक्ष को अपने साथ रखें, उनके कार्यों में कोई भी विघ्न नहीं आएंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले चांदी का चंद्रमा को हमेशा अपने साथ रखे तो उन्हें अपने सभी कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालें अपने लकी चार्म के रूप में तांबे का बना सूर्य का लॉकेट साथ में रखें , धन-यश सब आपके पास रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालें गणेश जी का लॉकेट पहने या अपने साथ रखें, सभी कार्य बनते नज़र आएंगे।

तुला राशि : तुला राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गौमती चक्र अपने पास रखे। वाकपटुता और आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन का भी आगमन आसानी से होगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले लोग हाथी दांत से बनी कोई भी वस्तु या लॉकेट पहनें या अपने साथ रखें, यश और कीर्ति बढ़ेगी।

धनु राशि : धनु राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में हल्दी की गांठ को अपने पास रखें।

मकर राशि : मकर राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में फिरोजा रत्न को लॉकेट में पहने भाग्य साथ देता रहेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी शनि देव है अत: इस राशि के लोग अष्ट धातु की अंगुठी को पहनें, किस्मत का सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि : मीन राशि वाले जातक लकी चार्म के रूप में सोने की चैन या अंगूठी धारण करें, भाग्य चमकने लगेगा।

Tags:    

Similar News