किस राशि के लिए बीमारी बनेगी परेशानी का सबब, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Update: 2016-06-10 08:49 GMT

[nextpage title="next" ]

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानिए कैसा रहेगा शनिवार। पढें 12 राशियों का राशिफल।

मेष: आज विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे, जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आप के लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृष: आज आप का दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ चर्चा-विवाद के दरम्यान घर्षण होने की संभावना है। ऐसी संभावना है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी ना हो और प्रवास रद्द करना पड़े।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मिथुन: तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। हरेक स्थिति में मन को साथ में रखें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कर्क: आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं रह पाएगा। मतभेद के प्रसंग खड़े हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। बोलने पर संयम रखें वरना किसी के साथ वाद-विवाद की आशंका है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सिंह: आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग विशेषकर स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कन्या: वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशें से जुड़े लोग दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी साबित होगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

तुला: आज कार्यस्थल पर आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति भी चिंता सता सकती है। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next"]

वृश्चिक: वर्तमान समय शांतिपूर्वक बिताएं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं हो सकेगा, ऐसी आशंका है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धनु: आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात हो सकती है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मकर: आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक हो सकेगा। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कुंभ: आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मीऩ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मीन: मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इस के लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन प्रतिष्ठा की हानि होने की भी आशंका। महिलाओं साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News