सोमवार: मेष राशिवालोें की खर्च की रहेगी अधिकता, जानें बाकी राशियों हाल

Update: 2016-06-13 04:35 GMT

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें सोमवार का राशिफल।

मेष: श्रेष्ठजनों से मदद मिलेगी। समस्या का समाधान होगा। व्ययों में कमी करना जरूरी है। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।

वृष: बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। ऋण लेने से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। महत्वपूर्ण कामों पर धन व्यय होगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कामों की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर न करें। नए कार्यों का प्रारंभ आज नहीं करें। पड़ोसियों, रिश्तेदारों से मनमुटाव होगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से नुकसान हो सकता है। संतान की आजीविका संबंधी चिंता रहेगी। दिखावे से दूर रहना चाहिए।

कन्या: आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होने से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी।

तुला: भागीदारी में समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने के योग हैं। संतान के कार्यों से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

धनु:रुका पैसा मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।

मकर: पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें।

कुंभ: लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों एवं संतान के सहयोग से अनुकूलता बढ़ेगी एवं दिन प्रसन्नता से बीतेगा।

मीन: आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। व्यावसायिक काम से सफल यात्रा के योग है।

Tags:    

Similar News