किसी की आंखों का बनेंगे नूर या हो जाएंगे दूर,बताएगा शुक्रवार का राशिफल

Update:2016-06-30 15:36 IST

[nextpage title="next" ]

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: शुक्रवार के मेष के शख्स की बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। वृष राशिवालों का कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं हो पाएंगे। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।तुला राशि वाले एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानिए क्या शुक्रवार के राशिफल में ।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मेष : आज सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर ही रहें। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृषभ : आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। खर्च अधिक होगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मिथुन : आज आप के परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कर्क : भविष्य की आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सिंह : आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याह्न के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कन्या : आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

तुला : आज दिन के पहले पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रह सकता है। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक बात करें। धार्मिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृश्चिक : आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न करें। स्नेहीजन और मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धनु : वाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें। परिवारजनों के साथ संबन्धों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मकर : सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याह्न के बाद सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को संभालें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कुंभ : आप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए मीन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मीन : व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल प्रतीत नहीं होता। ऊपरी अधिकारी और प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News