शुक्रवार: मकर वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें बाकी राशि का हाल

Update:2016-07-21 14:12 IST

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कुछ राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा। कुछ लोग दांपत्य जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे। विद्यार्थिोयों के लिए शुक्रवार अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को चर्चा, वाद-विवाद में मानहानि हो सकती है। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें शुक्रवार का राशिफल।

मेष : आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ : शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से पूरे कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलने के योग। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के लिए धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।

कर्क : आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रह सकती है। छाती में दर्द या अन्य किसी कारण से तकलीफ रह सकती है। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा।

सिंह : आज आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि के प्रबल योग हैं।

कन्या : परिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित कर सकती है। प्रवास की संभावना है। मिष्ठान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा।

तुला : आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल हो सकेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-मस्ती के साधन और मनोरंजन को लेकर आज पैसे खर्च हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के सानिध्य की संभावना।

वृश्चिक : आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के लिए धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रह सकती है। मन के भीतर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बन्धियों के साथ गलतफहमी या अनबन होने की आशंका।

धनु : आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन हो सकता है।

मकर : व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी के खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र और सम्बन्धियों से लाभ होने की संभावना।

कुंभ : शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-मस्ती और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च हो सकता है। संतान के सम्बन्ध में चिंता रह सकती है।

मीन : आकस्मिक धनलाभ के योग। मानसिक और शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बन्धी लाभ होंगे।

Tags:    

Similar News