अपने काम को ना टालें कल पर, दिन जानने के लिए पढ़ें शनिवार का राशिफल

Update:2016-06-24 17:16 IST

[nextpage title="next" ]

प्रतीकात्मक फोटो

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: वीकेंड आ गया है। कोई थकान महसूस कर रहा है। तो कोई अपने पेंडिंग पड़े हुए काम को पूरा करने का प्लान बना रहा है, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो सैटरडे को घूमने का प्लान बना रहे हैं। शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा या फिर ऑफिस में बॉस के साथ आपके रिलेशन कैसे रहेंगे ये जानने के लिए पढ़ें शनिवार का राशिफल।

पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें शनिवार का राशिफल।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मेष: आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में भी हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृष राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृष: आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होने की संभावना।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मिथुन राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मिथुन: आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर। अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज प्रवास टालने का प्रयास करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कर्क: ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रह सकता है। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होने और अपयश की आशंका है। छाती में विकार हो सकता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सिंह राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

 

सिंह: आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बन्धों में भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। कार्य-सफलता के योग हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कन्या राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कन्या: परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। मधुर वाणी से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। भोजन में मिष्ठान्न मिल सकता है। व्यर्थ के खर्च न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

तुला: आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव भी करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृश्चिक: आज आप तकरार में न ही उतरें तो बेहतर होगा। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें धनु राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धनु: आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मकर: आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार और मित्रों, सम्बन्धियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुंभ राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कुंभ: आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिक रूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मीन राशि के बारे में...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मीन: आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News