वाणी पर रहेगा कंट्रोल या होेंगे बेबाक,जानने के लिए पढ़ें बुधवार राशिफल

Update: 2016-08-02 11:06 GMT

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी।उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें बुधवार का राशिफल।

मेष : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएगी। अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।

वृषभ : विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन : आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बन्धियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना के योग होने से उस सम्बन्ध में सावधानी रखें। मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुंचने की आशंका।

कर्क : आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी-पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह : नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी।

कन्या : आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला : आकस्मिक धन लाभ का दिन है|आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

वृश्चिक : दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आ सकता है। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी से लाभ होगा।

धनु : नौकरीपेशा वर्ग के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे।

कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे।

मकर : कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय दे सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी।

कुंभ : स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीददारी में खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मीन : कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी।

Tags:    

Similar News