किस्मत का चमकेगा सितारा या ग्रहों की टेढ़ी होगी चाल, बताएगा रविवार का राशिफल

Update: 2016-08-06 06:45 GMT

[nextpage title="next" ]

लखनऊ: कुछ लोगों को विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति और लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। पं.सागरजी महाराज के अनुसार जानें रविवार का राशिफल।

आगे पढ़ें मेष राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मेष : आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। स्त्रियों एवं पानी से दूर रहने का प्रयत्न करें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा।

आगे पढ़ें वृष राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

 

वृषभ : आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरूप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।

आगे पढ़ें मिथुन राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मिथुन : आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा।

आगे पढ़ें कर्क राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कर्क : आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे।

आगे पढ़ें सिंह राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सिंह : आज आप अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। आरोग्य से संबंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय होगा। भ्रांतियों को दूर रखें।

आगे पढ़ें कन्या राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कन्या : आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है।

आगे पढ़ें तुला राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

तुला : आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा।

आगे पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृश्चिक : आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा गुरुदेव को प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।

आगे पढ़ें धनु राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

 

धनु : आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है।

आगे पढ़ें मकर राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

 

मकर : विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तारीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

आगे पढ़ें कुंभ राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कुंभ: कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गुरुदेव कहते हैं। आज किये गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

आगे पढ़ें मीन राशि के बारे में ...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मीन: आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे, ऐसा गुरुदेव को प्रतीत होता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News