दीपावली पर राशि अनुसार बैठें आसन पर, घर में होगी लक्ष्मी की बरसात

Update: 2017-10-12 07:21 GMT

सहारनपुर: दीपावली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। ऐसा माना जाता है इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने पर सालभर घर में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी का ये मंत्र है प्रभावकारी, दीवाली की रात करें इसका जाप

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में से एक हैं कि आपका आसन पवित्र और पूजन के लिए श्रेष्ठ होना चाहिए। ज्योतिष में सभी राशियों के अनुसार कैसे आसन का प्रयोग करना चाहिए, जानिए…

यह भी पढ़ें: दीवाली से पहले है अतिशुभ महासंयोग,इस योग में शॉपिंग से है लाभ

ज्योतिषाचार्य सागर जी महाराज के अनुसार लक्ष्मीजी के पूजन में आसन का प्रयोग भी महत्वपूर्ण होता हैं। राशिनुसार आप कैसे रंग के आसन का प्रयोग करें जानिए

- मेष एवं मंगल राशि वालों को केसरी या लाल ऊनी आसन श्रेष्ठ रहता है।

- वृषभ एवं शुक्र वालों को सफेद ऊनी आसन का उपयोग करना चाहिए।

- मिथुन एवं कन्या राशि के लोगों को हरा ऊनी आसन पूजन में उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इस दीवाली घर के मेन गेट पर बनाए ये चिन्ह, दूर होंगे तमाम दुख

- कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग का आसन पूजा के समय प्रयोग किया जाना चाहिए।

- सिंह राशि वालों को लाल रंग के आसन का उपयोग करना चाहिए।

- मकर एवं कुंभ राशि के लोगों को काले अथवा नीले आसन का प्रयोग करना उचित होगा।

- धनु एवं मीन को पीले रंग के आसन का प्रयोग करना चाहिए।

अगर किसी व्यक्ति को राशि अनुसार बताए गए आसन न मिले तो वे कुश के आसन का प्रयोग ही करें।

Tags:    

Similar News