अविवाहित लड़कों नहीं पहनना चाहिए काले कपड़े, जानिए जीवन से जुड़ी और भी बातें

Update:2017-11-27 06:23 IST

जयपुर: आसपास की ऊर्जा का हमारे काम और जीवन पर सीधा असर पड़ता है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम सकारात्मक और खुश रहेंगे, लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डालती है कि हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि जिसका परिणाम भयावह होता है। जानते हैं कुछ ऐसी बातों को जिनको लेकर हमें हमेशा सजग रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें...आपके गर्दन की बनावट बनाती है आपको भाग्यशाली या चुगलखोर, जानिए कैसे?

परिवार में स्त्री किसी भी रूप में हो हमें उनका सम्मान करना चाहिए। घर में बहू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग घर की बहू का सम्मान नहीं करते, वह कभी खुश नहीं रह सकते।

छोटे भाई की पत्नी, बेटी समान होती है। उसका अपमान करने वाले का जीवन हमेशा मुश्किलों में घिरा रहता है। बड़े भाई की पत्नी, मां समान होती है। जो व्यक्ति अपनी भाभी के साथ अभद्रता करते हैं वह जीवन में कभी खुशी नहीं पा सकते।

यह भी पढ़ें...इस दिन खाते हैं पान, बोलते हैं झूठ तो भगवान विष्णु होंगे आपसे नाराज

घर में बेटी सदैव प्रसन्न रहे, इसका ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में बेटी खुश नहीं होती, वहां से मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं।मां और बहन का अपमान करने वाले को ईश्वर कभी क्षमा नहीं करते हैं।

विवाह पत्रिका को भूलकर भी न फाड़ें। अविवाहित युवकों को काले रंग के कपड़ों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। एक से अधिक दरवाजे वाले कमरे में सोने से अच्छे रिश्ते आते हैं।

Tags:    

Similar News