शमी का फूल देता है मोक्ष, शिवपुराण के अनुसार जानें किन फूलों से खुश होते हैं शिव

Update: 2016-09-20 08:29 GMT

लखनऊ: शिव को सृष्टि का संहारकर्ता मानते हैं। अर्धनारीश्वर शिव की पूजा से हर मनोरथ की पूर्ति होती है। कहते हैं भोले बाबा सिर्फ सच्ची श्रद्धा से खुश हो जाते हैं। उनकी पूजा में ज्यादा तुल नहीं पड़ती है। फिर भी हम आपको बता रहे हैं कि भोले भंडारी शिव को किन फूलों से पूजा करना चाहिए।

*लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

*चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

*अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर वो मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

*शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

*बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

*जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

*कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

*हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

*धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।

*लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।

*दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

Tags:    

Similar News