इस तेल से संवरेगा आपका भाग्य,बस खाने के अलावा ऐसे भी इसे करें इस्तेमाल

Update: 2018-10-10 14:14 GMT

जयपुर: सरसों के तेल से संवारे अपना भाग्य। आजतक आपने ये सुना होगा कि सरसों का तेल खाना बनाने में काम आता है। लेकिन ज्योतिषों-विद्वानों की राय मानी जाए तो, उनका कहना है कि सरसों के तेल से अपने भाग्य को मजबूत बना सकते है। सरसों के तेल से किए जाने वाले छोटे-छोटे उपाय किस्मत को बदलने में बहुत कारगर साबित होते है। ज़रा-सा तेल ही भाग्य को बदलने की ताकत रखता है। ग्रहों की दशा मजबूत बनाता है जानते है कैसे...

मंगल मजबूत करने के लिए जातक को शरीर पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। सरसों के तेल में बनी हुई सब्जियां खाने से जातक का शनि मजबूत होता है। सांस फूलने की बिमारी दूर होती है। सरसों के तेल शनिदेव को चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते है।

11अक्टूबर:नवरात्रि के दूसरे दिन बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, पढ़ें राशिफल

सरसों के तेल में बनी सब्जियां मजदूरों को दान करने से व्यापार में सफलता मिलती है। साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलता है। कटोरे में सरसों का तेल लेकर अपने ईष्ट का नाम लेते हुए अपने सिर से सात बार उतार कर उसे बाहर फेंक दें ऐसा करने से रोगों का नाश होता है।बृहस्पति ग्रह कमजोर होने पर तेल के साथ हल्दी लेकर बृहस्पति वार का दान देने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होकर फल देना प्रारम्भ कर देगा। सिर पर सरसों का तेल लगाने से शनि ग्रह उच्च दशा में परिवर्तित हो जाता है।

Tags:    

Similar News