जरा बचके! दिलफेक हैं दिसंबर में जन्मे लोग, कहीं BF का बर्थडे तो नहीं?

Update: 2016-05-18 05:10 GMT

लखनऊ: दिसंबर में जन्मे लोग बाकी किसी भी महीने में जन्मे लोगों से ज्यादा खूबसूरत होते हैं। ये लोग ईमानदार और दयालु होते हैं। ये लोग देशभक्त होते हैं। इनमें प्रतियोगिता की भावना बहुत अधिक होती है। ये खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है और हर काम में जल्दबाजी करते हैं। ये आसानी से अपना प्रभाव छोड़ते हैं।

इनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है, लेकिन इन्हें समझना मुश्किल होता है। इनका व्यवहार सभी के साथ बहुत अच्छा होता है और इससे अपनापन झलकता है। इन्हें माहौल को हल्का रखना पसंद होता है और इसलिए इन्हें मजाक करना खासा पसंद होता है। ये बहुत जल्दी दोस्त बनाते हैं।

अभिमानी

इस महीने जन्मे लोगों में खुद को लेकर अजीब किस्म का अभिमान होता है। दूसरों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति रहने के कारण हमेशा घर के लोगों से उलझते रहते हैं। घर और बाहर सभी से इनको अपेक्षाएं होती हैं। इनको लगता है पूरी दुनिया इनको नहीं समझ सकती, मगर सच तो ये है कि दुनिया के साथ तालमेल बैठाकर चलना इनको अच्छे से आता है। कड़वा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है कि इस महीने के लोग हमेशा यही चाहते हैं कि दूसरे खुद ब खुद इनकों समझ जाएं और बिना किसी शर्त के ढेर सारा प्यार भी लूटाएं।

कलाकार और दार्शनिक

दिसंबर के सेकंड हाफ में मतलब 15 से 31 के बीचके लोग कलाकार और दार्शनिक होते हैं। गजब का आत्मविश्वास होता है इनमें, लेकिन जो 1 से 14 दिसंबर के बीच जन्मे हैं वे आलसी और अकडू होते हैं। उन्हें जीवन में अगर एक बार कोई उपलब्धि मिल जाए तो सारी उम्र उसी से चिपके रहते हैं, आगे बढ़ने की नहीं सोचते। ये बहुत पढ़ाकु भी होते है। हमेशा टॉप करना इन्हें अच्छा लगता है। मौका मिले तो हर जिस फील्ड में खुद को साबित करते है।

पारिवारिक

इनको कल्पना लोक में ही विचरण करना पसंद है। यथार्थ से ये लोग कोसों दूर रहते हैं। इस महीने जन्मे लोग बहुत संवेदनशील होते हैं, इतने कि सामने वाला खीज जाए पर ये अति भावुकता के कारण दूसरों को परेशान करना नहीं छोड़ते। उन्नति के कई अवसर ये इसी वजह से गवा देते हैं कि इनसे अपना परिवार नहीं छोड़ा जाता। ये बहुत पारिवारिक होते हैं।

दिल फेंक आशिक

इनमें एक विचित्र किस्म का आकर्षण भी होता है। अगर ये लड़के हैं तो 16 की उम्र से ही दिल फेंक आशिक होते है। अगर लड़की हैं तो गोपनीय रूप से इनके 4-5 अफेयर होंगे। इस माह जन्मे लोगों में कोई एक सामाजिक बुराई अवश्य होती है। शराब, सट्टा या फिर अवैध संबंध। दिसंबर में जन्मे लोगों में महफिल में छा जाने की दक्षता होती है। मगर दोहरे चरित्र के होने के कारण हर कोई इस काबिलियत का फायदा नहीं उठा पाता।

चालाक होती है

इस माह में जन्मी लड़कियां बहुत चालाक और कूटनीतिज्ञ होती है। अत्यंत मीठा बोलकर सामने वाले को बुद्धू बना देती हैं। सामान्यत: कम बोलने के कारण पहचानी जाती है, लेकिन कम बोलने का मतलब सीधी होना नहीं है। इनको समझना टेढ़ी खीर है। अपने पत्ते वक्त आने पर खोलती है। इनमें असुरक्षा का भाव भी अतिरेक में होता है। अपने काम दूसरों से करवाने में माहिर होती है।

समर्पण की भावना

अपने परिवार के प्रति इनकी समर्पण भावना देखने लायक होती है। परिवार के लिए खुद को भी तबाह करने से नहीं चुकते। इन्हें चाहिए कि सेल्फ डिपेंड बने। डरपोक रहेंगे तो प्रगति नहीं कर पाएंगे। इन लोगों को नौकरी के बजाय बिजनेस करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यूं भी नौकरी करना आपके बस में नहीं। आपको दूसरों से काम करवाने की आदत जो है।

फिलहाल, आपको सलाह है कि अपेक्षा ही दुख का कारण है। दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय खुद से बड़ी-बड़ी अपेक्षा रखें और कल्पना लोक से बाहर आकर उन्हें पूरा करें।

लकी नंबर : 1, 3, 8

लकी कलर : येलो के हर शेड्स, ब्राउन, रेड, परपल

लकी डे : संडे, सेटरडे, वेडनसडे

लकी स्टोन : पन्ना और मोती

सुझाव : मछलियों को आटा खिलाएं और किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

Tags:    

Similar News