जयपुर: वैसे तो हिंदू धर्म में हर दिन के स्नान का महत्व है। और सबसे उत्तम सुबह का स्नान माना गया है। स्नान का महत्व त्योहारों में और बढ़ जाता है। खासकर नवरात्रि में इन 9 दिनों में किए गए उपायों का बहुत महत्व है। रोजाना के स्नान से जुड़े कुछ खास उपाय करने से जीवन में कभी ये परेशानियां नहीं होगी। जानते है नवरात्रि में स्नान संबंधी कौन सा उपाय करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें..शारदीय नवरात्रि: माता की भक्ति व इच्छाओं की पूर्ति पाने के लिए है 13वां अध्याय
स्नान हमेशा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करें। स्नान करने से पहले पानी में घी डाले और फिर उस पानी से स्नान करेंगे तो शरीर से स्वस्थ रहेगा।
पानी में दही मिलाकर अगर नहाते है तो धन बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा।
पानी में तिल मिलाकर नवरात्रि में स्नान करने से मां लक्ष्मी के साथ महादेव की कृपा भी बनती है। धन बढ़ता है।
यह भी पढ़ें...शारदीय नवरात्रि: मनोवांछित फल प्राप्त करता है दुर्गा देवी का यह उपाय
पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषण मिलता है या पैसे आते है जो आपको आभूषण खरीदने में मदद करते हैं।
अगर दूध मिलाकर नहाते हैं तो आपकी उम्र बढ़ती है आप स्वस्थ रहते हैं कोई बीमारी नहीं छूटती है आपको।
पानी में इलाइची-केसर मिलाकर नहाने से आर्थिक समस्या नहीं होती है।