इन भव्य पंडालों में दिखेगा देवी दुर्गा का अलौकिक रूप, देखी क्या आपने PHOTOS?

Update: 2016-10-07 10:51 GMT

लखनऊ: वैसे तो नवरात्रि के छह दिन गुजर चुके हैं और भक्त लगातार मंदिरों और घरों में देवी मां के पूजा-अर्चन में लगे हुए हैं। लेकिन अब इसकी रौनक और भी ज्यादा बढ़ने वाली है क्योंकि सप्तमी आ चुकी है। पूरे लखनऊ भर में देवी मां का भव्य पंडाल सजने लगे हैं। कहा जाता है कि सप्तमी से देवी मां के पट खुल जाते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे देवी दुर्गा के पंडालों की हो रही हैं तैयारियां

नवरात्रि के उत्सव के लिए कलाकार बड़े ही उत्साह और लगन के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों को सजाने में लगे हुए हैं। मां दुर्गा की भव्य पूजा के लिए 5 फीट से लेकर 15 फीट तक मूर्तियां तैयार हो रही हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह सज रही हैं मां दुर्गा

मां दुर्गा के अनुपम रूप को देखने के लिए भक्तजन बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मां दुर्गा के अलौकिक रूप को और भी ज्यादा कारीगर संवारने में लगे हुए हैं। कहीं मां दुर्गा के बालों को सजाया जा रहा है, तो कहीं उनकी आंखों को और भी खूबसूरत किया जा रहा है। इन मूर्तियों में मां दुर्गा की आंखें इतनी ज्यादा आकर्षक लग रही हैं कि भक्त उन्हें निहारते हुए नहीं थकेंगे।

आगे की स्लाइड में देखिए मां दुर्गा के अलौकिक रूप को

मां दुर्गा की तैयार हो रही मूर्तियों की सजावट देखते ही बन रही है। देवी मां के चेहरे पर अनोखा नूर और तेज सा छलक रहा है।

आगे की स्लाइड में जानिए मां दुर्गा की मूर्तियों की खासियत

नवरात्रि के लिए बनाई जा रही देवी मां की इन मूर्तियों की कीमत 500 से लेकर 20 हजार तक की हैं। मूर्तियों को तैयार करने में कारीगरों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन कहते हैं कि जब देवी मां की कृपा हो, तो कोई भी परेशानी छोटी लगने लगती है।

आगे की स्लाइड में जानिए लखनऊ में कैसी हैं तैयारियां

ख़ास बात तो यह है कि कोई भी मां दुर्गा को इम्प्रेस करने का मौका नहीं छोड़ना चाहता है। तभी मां दुर्गा की तरह-तरह की खूबसूरत मूर्तियों को नया और डिजाइनर लुक दिया जा रहा है। माता रानी अपने सभी भक्तों पर कृपा करती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है नवरात्रि में ख़ास

आजकल तो जैसे मां दुर्गा के भव्य पंडाल बनाने का कम्पटीशन चलता है। एक से बढ़कर एक पंडाल सजाए जाते हैं। मातारानी के दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा अट्रैक्ट करने के लिए स्टेज भी काफी बड़े और शानदार बनाए जाते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मां दुर्गा के लिए हो रही खास तैयारियों की एक झलक

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे सज रहे हैं भव्य और खूबसूरत पंडाल

आगे की स्लाइड में देखिए मां दुर्गा के पूजन के लिए सजने वाले पंडालों की अनोखी झलक

आगे की स्लाइड में देखिए और भी अट्रैक्टिव फोटोज

Tags:    

Similar News