इस नवरात्रि घर में जरूर लाएं इनमें से कोई एक चीज, नहीं कभी धन की कमी

Update:2017-09-21 12:05 IST

जयपुर: दुर्गा देवी की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 21 सितंबर, गुरुवार से शुरू हुआ है, जो 29 सितंबर शुक्रवार तक रहेगा। इस दौरान शक्ति की देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष समय होता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं, जिनका खास संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से है। देवी से संबंधित ये 5 चीजें नवरात्र के दौरान घर में लाई जाएं तो देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है। लक्ष्मी कभी रुठती नहीं है। क्योंकि 9 दिन तक 9 रुप की पूजा होती है।

यह भी पढ़ें...नवरात्रि स्पेशल: हो जाएगी हर मन्नत पूरी, अगर टेकेंगे मरी माता के मंदिर में मत्था

*अगर नवरात्रि शुरू होते ही कमल का फूल या उसकी फोटो घर में लाएं तो 9 रुपों के साथ खासकर लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती है। अगर प्रथमा नही ला सके तो आप 9 दिन में किसी भी दिन ला सकती है।

*अगर नवरात्रि में सोनो-चांदी का सिक्का घर में लाएं और उसमें गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर है तो बहुत ही शुभ फल देने वाला है।

यह भी पढ़ें...नवरात्रि में रहता है गरबा का क्रेज, नहीं देखता धर्म, नहीं रहता कोई भेद

*नवरात्रि में कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी की फोटो घर में लाने से धन का आगमन घर में होता है। उस घर में धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती है।

*नवरात्रि में मोर पंख घर में लाना चाहिए।इसे मंदिर में रखना चाहिए। मोर पंख भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी को प्रिय है इसलिए इस दौरान मोरपंख लाने से देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।

*सबसे जरुरी और खास बात खासकर सुहागिनों को तो इस दौरान जरूर मानना चाहिए। सोलह श्रृंगार का समान लाकर देवी को चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें...कलश स्थापना के साथ करें नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री भरेगी आपका घर बार

Tags:    

Similar News