बीमारियों से घर-परिवार के लोग रहते हैं परेशान तो करें यह छोटा सरल उपाय

Update: 2018-03-14 04:55 GMT

जयपुर:यदि किसी घर-परिवार में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं। परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। धन संबंधी परेशानियां बनी रहती है। छोटे-छोटे कार्य भी बड़ी कठिनाई से पूर्ण होते हैं। तब संभव है कि उस घर में नकारात्मकता हो सकती है। इस प्रकार के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए यहां एक उपाय बताया जा रहा है। इस उपाय के अनुसार घर में पवित्र चीजों का धुआं करने से वातावरण सकारात्मक बनता है।

यह पढ़ें...14 मार्च इस राशि की गर्भवती महिलाओं पर पड़ेगा का भारी, बताएगा राशिफल

घर के वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावहीन करने के लिए सुबह-सुबह घर में लोबान, गुग्गल, कपूर, देशी घी एवं चंदन का चूरा एक साथ मिलाकर गाय के कंडे पर धूनी दें। पूरे घर में इस धूनी का धुआं फैलाएं। इसके प्रभाव से वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां प्रभावहीन हो जाती हैं और सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है।

ये सभी पांचों चीजें पवित्र मानी गई हैं। पूजन-कर्म में इनका विशेष महत्व होता है। यह सभी वस्तुएं घर के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह पवित्र बना देती हैं। ऐसा करने पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा परिवार पर रहती है और सदस्यों के कार्य समय पर पूर्ण होते हैं। धन संबंधी परेशानियों का नाश हो सकता है।

Tags:    

Similar News