मूलांक 3 वाले लोगों में रिलेशनशिप को लेकर रहती है इंसिक्योरिटी, जानिए इनके और राज

Update: 2017-01-20 08:21 GMT

लखनऊ:मनुष्य का स्वभाव बताने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत उपाय बताए है। आप कुंडली से या फिर हस्त रेखा या फिर अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक तीन होता है। मूलांक तीन वालों का ग्रह जूपिटर है। अंक ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि ये लोग साहसी, दृढ़ निश्चयी तो होते हैं साथ ही इनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी भरपूर होती हैं। इन लोगों का एक और गुण है कि ये लोग बहुत ही अनुशासन में रहते हैं।

आगे पढ़ें...

इन लोगों में अपने विचार व्यक्त करने की पूरी योग्यता होती है। इनके अच्छे विचारों और नैतिक मूल्यों के लिए इनकी अकसर तारीफ भी की जाती है। इन लोगों की समाज में अच्छी छवि होती है। ये लोग विचारों से थोड़े धार्मिक भी होते हैं। ये लोग कोई भी काम करते हैं तो पूरे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ करते हैं। ये लोग नई चीजों की खोज करने में हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग सभी से बहुत ही प्यार से बोलते हैं।

मूलांक 3 और 8 अंक वालों से शादी से बचना चाहिए। इन लोगों को 6 और 9 जन्मांक वालों से शादी करना शुभ होता है। मूलांक 3 वाले जो खासकर लॉंगटर्म रिलेशनशिप उनके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। रिलेशनशिप को लेकर इनमें इंसिक्योरिटी की भावना भी होती है।

Tags:    

Similar News