हस्तरेखा:ससुराल से मिलेगा ये सब, जब आपकी हथेली पर होगा यह निशान

Update:2018-06-08 09:06 IST

जयपुर:हथेली का गुरु पर्वत किसी व्यक्ति के जीवन में होने वाले धन लाभ को दर्शाता है। हस्तरेखा के अनुसार गुरु पर्वत पर बने कुछ निशान भी शुभ फलदायक साबित होता है। हथेली के गुरु पर्वत पर वृत्त का निशान शुभफलदायी माना गया है। जिस व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर वृत्त का निशान होता है वह बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

ऐसे लोग अपनी मेहनत के आधार पर आसानी से सफलता प्राप्त करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत पर वृत्त के निशान वाले व्यक्ति को ससुराल से अत्यधिक धन की प्राप्ति होती है।

वास्तु टिप्स:आनंदमय-सुखमय यात्रा के लिए करें छोटे-छोटे उपाय

शनि पर्वत पर वृत्त का निशान होने पर व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है। ऐसे लोग जुए, सट्टे और लॉटरी में अधिक रूचि रखते हैं। लौटरी के माध्यम से ही ऐसे लोगों को धन लाभ होता है।

साथ ही यदि सूर्य पर्वत पर वृत्त का चिन्ह हो तो वह व्यक्ति उच्च और सात्विक विचारों वाला होता है। ऐसा व्यक्ति अपने कर्मों से पूरे विश्व में प्रसिद्धि पाता है।चंद्र पर्वत पर वृत्त की उपस्थिति से व्यक्ति का स्वास्थ्य कमजोर रहता है।

ऐसे व्यक्तियों को जलीय स्रोतों दूर रहना चाहिए। इन स्‍थानों पर ऐसे लोगों के लिए मृत्‍यु योग बनता है। बुध पर्वत पर वृत्त का होना व्यापार की दृष्टि से लाभकारी होता है। ऐसे चिन्ह वाले जातक व्यापार में सफलता अर्जित करते हैं और विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं।

Tags:    

Similar News