आपके गर्दन की बनावट बनाती है आपको भाग्यशाली या चुगलखोर, जानिए कैसे?

Update: 2017-11-26 07:41 GMT

जयपुर: लोगों की नजर दूसरे की गर्दन पर भी कई बार जाती है। उनकी गर्दन को देखकर भी उनके व उनके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो गर्दन देखकर यह पता चल सकता है कि दूसरे व्यक्ति के पास भविष्य में पैसा होगा या नहीं? या फिर वह भाग्यशाली है या नहीं। इसके अलावा चुगलखोर कौन सा व्यक्ति है, इसका पता भी उसकी गर्दन देखकर चल सकता है। यहां समुद्रशास्त्र के अनुसार जानिए कि किस तरह की गर्दन वाले लोग आखिर क्या होते हैं।

*कई लोग होते हैं जो एक से बात सुनकर दूसरे को बता देते हैं। ऐसे लोगों को चुगलखोर बताया जाता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो कुछ लोगों की गर्दन देखकर पता चल सकता है कि वे चुगलखोर हैं या नहीं। कहते हैं कि जिन लोगों की गर्दन टेढ़ी होती है, वे चुगलखोर होते हैं।

*तकरीबन हर व्यक्ति अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे जीवन में काफी मेहनत करते हैं। कहते हैं कि जिन लोगों की गर्दन काफी मजबूत होती है, वे अपने जीवन में काफी पैसा कमाते हैं।

* समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों की गर्दन लंबी होती है, उन्हें भोग विलास वाली चीजें ज्यादा पसंद होती हैं।

*समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है, उनकी किस्मत बहुत तेज होती है। छोटी गर्दन वाले लोग भाग्यशाली होते हैं।

Tags:    

Similar News