इन मंत्रों से करें सावन में शिव के साथ कृष्ण की पूजा, पूरी होगी मुराद

Update: 2016-08-08 05:39 GMT

लखनऊ: सावन का तीसरा सोमवार मंदिरों में दिनभर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वैसे तो सबको शिव पूजा का विधि-विधान पता है और ये भी शिव भक्त अच्छी तरह जानते हैं कि भोले बाबा सिर्फ जल और सच्ची श्रद्धा से ही अपने भक्तो पर कृपा बरसाते है। वैसे तो सबको पता है सावन में शिव की पूजा होती है। पर सावन में शिव के साथ कृष्ण को भी पूजते है ये कम लोगों को ही पता है। सावन में श्रीकृष्ण पूजा का भी अत्यंत महत्व है। विशेषकर श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी से भादौ कृष्ण पक्ष की अष्टमी मतलब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक एक महीने जो श्रीकृष्ण आराधना करता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस मास में कृष्ण जी प्रसन्न अवस्था में रहते हैं और मनचाहे फल देते हैं।

अगर अपनी राशि के अनुसार श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप किया जाए तो कोई भी उनकी कृपा प्राप्त कर सकता है ....

मेष : ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें। अगर मेष राशि वाले इस मंत्र का जाप करें तो उनके जीवन में धन ऐश्वर्य का भंडार भर जाता है।

वृषभ : ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें। अगर जीवन मेें खुशियां लानी है तो वृष राशि के लोगों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन : ॐ अनंताय नम: का जाप करें। घर में भरना है अन्न का भंडार तो कृष्ण को करें प्रसन्न और इस मंत्र के जाप से भगवान आएंगे आपके पास।

कर्क : ॐ दयानिधि नम: का जाप करें। इस मंत्र के जाप से ईश्व की कृपा सदैव बनी रहती है।

सिंह : ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें। सिंह राशिवालों को इस मंत्र का जाप हमेशा करना चाहिए।

कन्या : ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें। सुबह स्नान आदि नित्यकर्म करके इस मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण आप पर अपनी अनुकंपा बरसाते हैं।

तुला : ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें। तुला वालों के लिए इस मंत्र का जाप कृष्ण-कन्हैया के करीब लाने का काम करता है।

वृश्चिक : ॐ अच्युताय नम: का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से ईश्वर का सानिध्य बना रहता है।

धनु : ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें। अगर एक महिने तक कृष्ण के इस मंत्र का जाप कर लें तो आप उनकी कृपा बनी रहेगी।

मकर : ॐ अजयाय नम: का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से मकर वालों के रोटी, कपड़ा और मकान की कमी नहीं रहती है।

कुंभ : ॐ अनादिय नम: का जाप करें। सुबह स्नान आदि नित्यकर्म करके इस मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण आप पर अपनी अनुकंपा बरसाते है। इसलिए कुंभ राशि वालों को रोज इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन : ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें। घर में भरना है अन्न का भंडार। अगर जीवन मेें खुशियां लानी है तो मीन राशि के लोगों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Tags:    

Similar News