हुआ GOOGLE जवां रे: नाबालिग से बालिग हुआ गूगल, पूरे किए 18 साल

Update: 2016-09-27 11:16 GMT

लखनऊ: 27 सितंबर 1998 को जब उसने जन्म लिया, तो पूरी दुनिया में ख़ुशी का माहौल छा गया। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी और लोगों में जमकर मिठाई भी बांटी गई। जी हां, लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका गूगल आज अपना 18वां जन्मदिन मना रहा है। ख़बरों की मानें तो आज ही के दिन लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने गूगल डॉट कॉम डोमेन को 18 साल पहले 1998 में रजिस्टर किया था। आज इंटरनेट की दुनिया में उसके चहेते उसे जमकर बधाई दे रहे हैं और खुद गूगल के खानदान वालों ने उसके नाम से एक स्पेशल डूडल जारी किया है।

आपको यह जानकर हंसी आ जाएगी कि आज गूगल को उसके चहेते अपन-अपने स्टाइल में जन्मदिन विश कर रहे हैं। भले ही गूगल का आज 18 वां जन्मदिन है, लेकिन असल में तो यह हजारों-करोड़ों लोगों का वह पिता है, जो समय-समय पर इनफार्मेशन देकर उन्हें गाइड करता है। तो कुछ बच्चों को गलत चीजें भी सिखा देता है। कहते हैं गूगल पर हर बात की जानकारी उपलब्ध है। लेकिन कहते हैं कि हर चीज के दो पहलू होते हैं। ठीक उसी तरह अगर गूगल को सही तरीके से यूज किया जाए, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन अगर मिस यूज करेंगे, तो गूगल जेल भी पहुंचा सकता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसा है यह डूडल

कहते हैं कि 18 साल के होते ही लोग थोड़ा जवान हो जाते हैं और यही कुछ गूगल के डूडल के साथ हो रहा है। वेबसाइट के द्वारा सर्च इंजन गूगल के डूडल को खोलने पर GOOGLE का 'G' बड़े ही रंगीन मिजाज में एक गुब्बारे को फुलाता हुआ दिखाई देता है, जिसके फूलने पर GOOGLE के बाकी कैरेक्टर्स दिखाई देते हैं। आज गूगल ने अपनी जिंदगी के 18 साल पूरे कर लिए हैं और लोगों को हर बात की जानकारी देते हुए वह आज नाबालिग से बालिग़ हो गया है। GOOGLE का जन्म गूगोल googol से हुआ है और गूगोल मैथ्स में यूज की जाने वाली शब्दावली का हिस्सा है। कहा जाता है कि पहले गूगोल को ही रजिस्टर कराने की तैयारी थी, पर स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से googol की जगह google रजिस्टर हो गया। आपको बता दें कि गूगल ने पहला एनिमेटेड डूडल 2010 में बनाया था।

आगे की स्लाइड में जानिए गूगल के बारे में इंट्रेस्टिंग बातें

कहा जाता है कि गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है। वहीं गूगल के 15 वें जन्मदिन पर गूगल के परिवार वालों ने खुद क़ुबूल किया था कि वह भी नहीं जानते कि गूगल का रियल बर्थडे कब होता है? गूगल ने अलग-अलग सालों में सात सितंबर, आठ सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मना चुका है। लेकिन साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है। गूगल को दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनियों में से एक माना जाता है।

 

 

Tags:    

Similar News