PHOTOS: सावन का दूसरा सोमवार आज, मनकामेश्वर मंदिर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Update: 2017-07-17 06:27 GMT

लखनऊ: आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। पहले सोमवार की तरह ही आज भी प्रदेश के मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमकर उमड़ी हुई है। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

सावन सोमवार के दिन शिव दर्शन का बड़ा महत्त्व होता है, जिसके चलते मंदिरों में भारी संख्या में भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी है। कहते हैं कि इस दिन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने से मनौतियां पूरी होती हैं।

आगे की स्लाइड में देखी मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

लखनऊ के कई मंदिरों में शिव भक्त सुबह से ही बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सावन के पवित्र महीने को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं मनकामेश्वर मंदिर में भी भोले के भक्तों का मेला दिखा भक्त 'बोल-बम, बोल-बम' के जयकारे लगा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखी मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

मंदिर की पुजारिन महंत देव्यागिरी ने भगवान भोलेनाथ की आरती की। फिर भक्तों के लिए शिव दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए।

आगे की स्लाइड में देखी मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

आगे की स्लाइड में देखी मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

आगे की स्लाइड में देखी मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

Tags:    

Similar News