शनि हो गए है उदय, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Update: 2018-01-10 00:38 GMT

जयपुर: शनि 9 जनवरी को उदय हो गए हैं। 4 दिसंबर 2017 को शनि अस्त हो गए थे। जब शनि ग्रह सूर्य के बेहद निकट आते हैं तो यह स्थिति शनि का अस्त होना माना जाती है। इस वर्ष 15 दिसंबर 2018 तक शनि उदय रहेंगे। शनि के उदय होने से कई राशियों की किस्मत खुल जाएगी। जानिए शनि किसको क्या देंगे।

यह पढें...पापों से मिलेगी मुक्ति,अगर करते हैं षट्तिला एकादशी का व्रत

मेष-धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। विवाद में सफलता मिलेगी। घर में शुभ कार्य होंगे। वृष-नौकरी में उन्नति के योग हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक लाभ होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।मिथुन-जमीन-जायदाद में बढ़ोतरी होगी। कमाई के नए विकल्प मिलेंगे। लडाई-झगड़े से बचें।

कर्क-विरोधियों से सावधान रहें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सिंह-अजनबी से दूर रहें। व्यापार में लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कन्या-नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।

यह पढें..10 जनवरी को कैसा रहेगा दिन,भरेंगे कल्पनाओं की उड़ान या होगा कुछ और

तुला-अधिकारियों से सचेत रहें। व्यापार में लाभ मिलेगा। मान-सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। वृश्चिक-स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। धैर्य बनाए रखें।धनु-विवाह के योग बन रहे हैं। पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में तरक्की होगी।

मकर-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लाभ होगा।कुंभ-शुभ समाचार मिलेगा। किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे। मीन-विकास के नए रास्‍ते खुलेंगे। नौकरी में कार्य कुशलता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ होगा।

Tags:    

Similar News