5 अक्टूबर की रात होगी अमृत वर्षा, इन उपायों से आप भी उठाएं उसका लाभ

Update: 2017-10-02 11:52 GMT

जयपुर:शरद पूर्णिमा अश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 5 अक्टूबर को है। इस रात चन्द्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है। इसलिए इस रात को खीर बनाकर खुले आसमान के तले रखा जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा पृथ्वी के बहुत नजदीक होता है।

यह भी पढ़े...3 अक्टूबर: सिंह राशि वाले ना जाएं यात्रा पर, हो सकती है घटना, पढ़ें मंगलवार राशिफल

पुराणों में ऐसी कथा आती है कि इस रात भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचा था। इसलिए शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन व्रत रख कर विधि-विधान से लक्ष्मी-नारायण का पूजन करें। खीर बनाकर रात में खुले आसमान के नीचे ऐसे रखें, ताकि चन्द्रमा की रोशनी खीर पर पड़े। अगले दिन स्नान करके भगवान को खीर का भोग लगाएं। फिर तीन ब्राह्मणों या कन्याओं को प्रसाद रूप में इस खीर को दें और अपने परिवार में खीर का प्रसाद बांटे। इस खीर को खाने से अनेक प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़े...मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुई पत्थरबाजी, लगाई वाहनों में आग

शरद पूर्णिमा की रात को जागने का विशेष महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी यह देखने के लिए घूमती कि कौन जाग रहा है। जो जगता है उसका माता लक्ष्मी कल्याण करती हैं।

Tags:    

Similar News