आज की रात कर लें ये उपाय, सुख-शांति के साथ मां लक्ष्मी की कृपा होगी अपार

Update: 2017-10-05 02:35 GMT

जयपुर:आज 5 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी पूरी सोलह कलाओं का प्रदर्शन करता है। शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा या कोजागरी के नाम से भी जानते हैं। ऐसी मान्याता है कि इस रात को मां लक्ष्मी स्वर्ग से पृथ्वी पर आती हैं। इस रात मां लक्ष्मी की जो भी व्यक्ति पूजा करता हुआ दिखाई देता है। मां उस पर कृपा बरसाती हैं।

यह भी पढ़ें...5 अक्टूबर: मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी के लेन-देन में हो सकता फायदा, पढ़ें गुरूवार राशिफल

शरद पूर्णिमा की रात जब चारों तरफ चांद की रोशनी बिखरती है उस समय मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन का लाभ होगा।

मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत पसंद है। सुपारी का इस्तेमाल पूजा में करें। पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागा लपेटकर उसको अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन करके उसे तिजोरी में रखने से आपको धन की कभी कमी नहीं होगी।

शरद पूर्णिमा की रात भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। खीर को पूर्णिमा वाली रात छत पर रखें। भोग लगाने के बाद उस खीर का प्रसाद ग्रहण करें। इस उपाय से कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें...करवा चौथ व्रत स्पेशल: क्या आप भी हैं ऑफिस गोइंग वुमेन, तो इन बातों पर दें ध्यान

शरद पूर्णिमा की रात को हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

Tags:    

Similar News