जीवन में पाना चाहते हैं सफलता तो इन कामों से रहे हमेशा दूर

Update: 2017-02-04 07:39 GMT

लखनऊ: जीवन में हर कोई सफल सुखी रहना चाहता है। सफलता पाना चाहता है। ऐसा कोई नहीं होगा कि जो अपनी जिंदगी में खुद की कामयाबी को बर्बाद होते देखना चाहता हो, क्योंकि सफलता को पाने के लिए व्यक्ति ताउम्र संघर्ष करता है, लेकिन अफसोस तब होता है, जब सब करने के बाद भी हमें सफलता नहीं मिलती हैं। लेकिन हम इंसान अपनी जिंदगी में कुछ गलतियां ऐसी भी करते हैं, जिसके बाद हमें खुद पछताना पड़ता है। दरअसल जीवन में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जो हमारे भविष्य के लिए घातक होते हैं। जिसके कारण हम समस्याओं से घिर जाते हैं लेकिन वे समस्याएं, वो परेशानियां हमारे सामने क्यों हैं, इस सवाल का जवाब हम नहीं ढूंढ़ पाते।

आगे पढ़ें....

कुछ ऐसी ही बातें जिसे आपको जीवन में कभी नहीं करना चाहिए और ये काम असफलता का सूचक है और सफलता मिलने के बाद भी इससे करने से असफलता मिलती है।

* अगर आप किसी शुभ काम में जाते वक्त कोई कुत्ता आपको छू लेता है। तो यह बहुत बुरा संकेत माना जाता है। आपको बता दें कि यह आपके जीवन में आने वाली गरीबी का सूचक है।

आगे पढ़ें....

*आप गलती से भी किसी के मृत शव का स्पर्श कर लेते हैं तो अपने ऊपर गंगा का पवित्र जल अवश्य छिड़कें। अगर ऐसा ना किया गया तो कभी ना खत्म होने वाला दुर्भाग्य आपके पीछे पड़ जाएगा।

*जब भी श्मशान जाएं तो वहां से आने के बाद नहाना ना भूले। यदि आप किसी के दाह संस्कार में शामिल भी हो रहे हैं। तो मृत शव के शरीर पर रखी लकड़ियों को हाथ न लगाएं। ऐसा करने से वहां मौजूद नकारात्मक शक्तियां आपके प्रति आकर्षित होती हैं और फिर सारी उम्र आपके साथ रहती हैं।

आगे पढ़ें....

*दाह-संस्कार से निकलने वाले धुएं से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा दाह संस्कार वाली लकड़ियों को छूना भी अच्छा नहीं समझा जाता। अगर यह आपसे स्पर्श करता है तो यह अच्छा संयोग नहीं है। यह दुर्भाग्य लाता है।

*जब आप किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं तो वहां किसी अपवित्र या अशुभ चीज को छूना, जैसे मृत व्यक्ति की हड्डी या उससे जुड़ी कोई भी वस्तु आपको नकारात्मक ऊर्जा का शिकार बनाती है और आप दुर्भाग्य के साए में चले जाते हैं।

Tags:    

Similar News