ये दो चीजें आपके घर में भी है तो जानिए इनसे क्या पड़ता है आपकी तरक्की पर प्रभाव

Update: 2018-07-28 03:08 GMT

जयपुर: जीवन में सफलता और तरक्की तो हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए आप मेहनत करते ही है। कई कितनी भी मेहनत कर लो सफलता नहीं मिल पाती। अगर तरक्की नहीं मिल पा रही है तो फेंगशुई के इस आसान उपाय आपकी परेशानी का हल हो सकते हैं। फेंगशुई या वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों के स्थान से बिजनेस में फायदा मिलता है और घर की आय कायम रहती है। लेकिन अगर घर में चीजे फेंगशुई के अनुसार नहीं है तो घर के सभी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने के बावजूद भी पैसे नहीं टिकते हैं। अगर आपको पैसो की तंगी का सामना करना पड़ रहा है या घर में बरकत नहीं हो रही है तो जानिए फेंगशुई के अनुसार पानी और घोड़े को तरक्की से कैसे जोड़े।

28जुलाई: ग्रहण के बाद सावन का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, देखिए राशिफल

घोड़ा : घर में रखे घोड़े का स्टैच्यू तरक्की का प्रतीक है। इसे घर के दक्षिण दिशा में रखें इससे तरक्की मिलेगी। घर में घोड़े की तस्वीर लगा सकते है वहीं दुकान वगैरह में इसका स्टैच्यू रख सकते है। घोड़े को कभी भी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे इस तरह रखें कि इसकी रफ्तार रुकी हुई दिखाई दें। घर के बेडरूम में घोड़ा रखते है तो ध्यान रखें कि आप घोड़े का जोड़ा रखे इससे पति-पत्नि के बीच प्रेम बढ़ता है। वहीं सुख-शांति आती है।

पानी: घर में बरकत बनाए रखने के लिए पानी के शो पीस या तस्वीरें बालकनी में रखनी चाहिए। इससे घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। घर के लोगो की बरकत बनी रहती है। पानी से भरे बर्तन को घर के पूर्व और उत्तर में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगो का बुरा समय खत्म हो जाता है और हर काम में उनको सफलता प्राप्त होती है। किचन में पानी से संबंधित चीजे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर के लोगो की आय प्रभावित होती है। किचन में पानी के शो पीस रखने से घर में कलह, लड़ाई, झगड़े बढ़ते है। अगर आपके घर में गार्डन है और वाटरफाल लगा हुआ है, या लगवाना चाहते है तो ध्यान रहे वाटरफाल घर की दिशा में होना चाहिए। जिससे घर में सुख समृद्धि और बरकत बढ़ेगी। वाटरफाल का कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होना चाहिए। अगर आपके घर में फाउंटेन लगवा रहे है तो इसे घर के उत्तर, दक्षिण- पूर्व दिशा में लगवाए जिससे घर में गुडलक बना रहेगा और घर के लोगो की तरक्की होगी।

Tags:    

Similar News