शिवप्रोक्त सूर्याष्टकम से करें ध्यान, मिलेगा धन प्राप्ति का अद्भुत और चमत्कारिक मार्ग

Update:2017-12-09 08:52 IST

सहारनपुर: जिस तरह से लोगों में भौतिक सुविधाओं की लालसा बढ़ती जा रही है, वैसे ही धन पाने की तमन्ना भी लगातार जाग्रत होती जा रही है। वैसे तो धन का योग जातक की जन्म कुंडली में ही बना होता है, लेकिन कभी कभी तमाम तरह की मेहनत करने के बाद भी धन की प्राप्ति नहीं होती और जातक निर्धनता का जीवन यापन करता।

यह भी पढ़ें....अपनी राशि के अनुसार करें पूजा और पहने रत्न तो जल्दी होगा असर

ज्योतिषाचार्य आचार्य शालिनी मल्होत्रा के अनुसार जातक की कुंडली में जो ग्रह योग होते हैं, उन्हें देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि जातक किस समय में कितना धन अर्जित कर सकता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ उपाय ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से जातक धन की प्राप्ति कर सकता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जन्म कुंडली में धन का योग तो बन रहा है और तमाम तरह की मेहनत करने के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं हो रही है, ऐसे में यदि मनुष्य कुछ सरल से उपाय कर ले तो धन का आवागमन निरंतर जारी रहता है। ऐसा ही एक उपाय यहां दिया जा रहा है। धन प्राप्ति का यह अदभुत और चमत्कारिक उपाय है। नीचे लिखे मंत्र से शिव का ध्यान करें –

“नम: शिवाय शान्ताय सगयादिहेतवे।

रुद्राय विष्णवे तुभ्यं ब्रह्मणे सूर्यमूर्तये।।”

धन प्राप्ति हेतु शिवप्रोक्त सूर्याष्टकम का नित्य पाठ करें

सूर्याष्टकम

आदिदॆव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्करं

दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमॊस्तुतॆ |१

सप्ताश्व रथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजं

श्वॆत पद्मधरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं |२

लॊहितं रथमारूढं सर्व लॊक पितामहं

महापाप हरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं |३

त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मा विष्णु महॆश्वरं

महा पाप हरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं |४

बृंहितं तेजः पुञ्जं च वायुमाकाशमॆव च

प्रभुं च सर्व लॊकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहं|५

यह भी पढ़ें...इस रत्न को धारण करने से रंक भी बनता है राजा, ध्यान न रखने पर दुष्प्रभाव भी नहीं है कम

बन्धूक पुष्प सङ्काशं हारकुण्डल भूषितं

एकचक्रधरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं|६

तं सूर्यं जगत्कर्तारम महा तॆजः प्रदीपनं

महा पाप हरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं|७

तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञान विज्ञान मॊक्षदं

महा पाप हरं दॆवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहं |८

इति श्री शिवप्रॊक्तं श्री सूर्याष्टकं सम्पूर्णं

Tags:    

Similar News