सावधान: जानिए दांतों में है गैप तो कैसी है आपकी सूरत और सीरत

Update: 2017-09-21 06:50 GMT

लखनऊ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चेहरा से आप इंसान के स्वभाव को आसानी से पढ़ सकते है। वैसे भी चेहरे को मन का आईना कहा जाता है। चेहरे का हर अंग चाहे वो आंख, नाक, कान या फिर होंठ हो कुछ ना कुछ जरूर कहता है, वैसे ही दांतो के बारें में बताया गया है। ज्यादातर लोगों के दांतों के बीच गैप को देखें होंगे ये गैप कैसे होते है। इस तरह के दांतों वाले लोग कैसे रहते है। वैसे भी ज्योतिष शास्त्र चाहे जो कहे दांतों के बीच अगर फासला हो तो वो आपकी स्माइल तो फीकी हो जाती है ये सौ फीसदी सच है।

यह भी पढ़ें...नवरात्रि में रहता है गरबा का क्रेज, नहीं देखता धर्म, नहीं रहता कोई भेद

खूबसूरत नहीं,लेकिन किस्मत की धनी

दांतों के बीच गैप चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगाने के लिए काफी है। ऐसे लोग खुलकर हंसना पसंद नहीं करते। ये लोग सुंदर भले ना हो, लेकिन किस्मत के धनी होते हैं।

पैसे वाले,खाने के शौकीन

ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं और जिंदगी को जीने में यकीन रखते है। ये जितना कमाते हैं उतना ही खर्च भी करते हैं। ये लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन भी होते है।

दांतों के बीच गैप वाली स्त्री सूरत और सीरत से सुंदर

अगर आपकी शादी किसी ऐसी महिला से हुई है जिसके सामने के दांतों में गैप है तो समझ लें आप उन खुश किस्मत लोगों में शामिल है जिनको सूरत और सीरत से सुंदर हमसफर का साथ मिला है जो आपको कभी नहीं छोड़ने वाला।

 

यह भी पढ़ें...इस नवरात्रि घर में जरूर लाएं इनमें से कोई एक चीज, नहीं कभी धन की कमी

जिंदादिल बुद्धिमान

दांतों का गैप वाला इंसान बुद्धिमान होता है, ऐसे लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं और अपनी बुद्दिमता के बल पर आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों वाले और जिंदादिल होते हैं। साथ ही ये लोग खाने-पीने के शौकीन होते है।

बहुत बातूनी

जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है, उनको बहुत बात करने की आदत होती है। ऐसे लोग बहुत क्रिएटिव भी होते है। जीवन में एक पहचान बनाते हैं। ऐसे लोग परेशानी के दिनों में भी नहीं घबराते हैं।

 

यह भी पढ़ें...नवरात्र पर विशेष : करें शक्ति संचय की साधना

साइज एक समान

जिन लोगों के दांतों का आकार समान होने के साथ-साथ उनमें चमक भी होती है, वे बहुत सुख से जीवन व्यतीत करते हैं। साथ ही ये अपने पैसे को संभालकर रखना भी जानते हैं।

Tags:    

Similar News