न बनाएं इन पेड़ों से भगवान की मूर्ति, नहीं तो भुगतेंगे परिणाम

Update: 2017-09-16 10:35 GMT

जयपुर: पुराण के अनुसार देवी-देवताओं की मूर्ति का निर्माण 7 चीजों से किया जा सकता है। ये चीजें हैं सोना, चांदी, तांबा, पत्थर, मिट्टी, लकड़ी व चित्रलिखित यानी पेंटिंग। इनमें से यदि लकड़ी से देवताओं की मूर्ति बनानी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पेड़ या किसी विशेष स्थान पर लगे पेड़ों से देवताओं की मूर्ति नहीं बनानी चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें...इस नवरात्रि विंध्याचल में प्रशासन की लापरवाही का असर लोगों की आस्था पर दिखेगा

जिन पेड़ों से दूध निकलता हो, उनका उपयोग देवताओं की मूर्ति बनाने में नहीं करना चाहिए। जिन पेड़ों को दीमक आदि जंतुओं ने खोखला कर दिया हो, उससे भी देवताओं की मूर्ति न बनवाएं। जिन पेड़ों के नीचे बांबी (सांप व चींटियों के रहने का स्थान) हो। उससे भी देवताओं की मूर्ति नहीं बनवानी चाहिए। यदि कोई पेड़ शमशान में उगा हो तो उससे भी देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं बनवानी चाहिए। ये अशुभ होता है। बिना संतान वाले किसी व्यक्ति ने यदि कोई पेड़ अपने पुत्र के रूप में लगाया हो, उससे भी देवताओं की मूर्ति नहीं बनवानी चाहिए। ऐसे पेड़ जिनके आगे का भाग सुख गया हो या जिनकी एक-दो ही शाखा हो, उससे भी देवताओं की मूर्ति नहीं बनवानी चाहिए। जिस पेड़ पर पक्षी रहते हों तथा हवा, पानी, बिजली या जानवरों से दूषित पेड़ों का उपयोग भी देव प्रतिमा बनवाने में न करें।

Tags:    

Similar News