दीवाली के दिन इन उपायों से घर में होगी धन की बरसात, अपनाना ना भूलें आप

Update: 2017-10-13 06:51 GMT

सहारनपुर: आगामी 19 अक्टूबर को दीवाली है। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस पर्व के लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग हर तरह के उपाय करते हैं। यहां कुछ सरल उपाय बताए जा रहे हैं, जिनको करने से आप अपने घर के भंडार भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भरोसेमंद पैकर्स से पैक करवाएं दीवाली गिफ्ट, रिलेटिव्स और दोस्तों को करें इम्प्रेस

-सबसे पहले एक बड़ा सा दिया, आप मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने घी का जलाएं।

-उसके बाद घर को तेल के दीपक से सजाएं।

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी का दीवाली की रात ऐसे करें स्वागत, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

-आप अपने घर के मेनडोर के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

-घर के आंगन में घी का दीपक रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दीवाली से पहले है अतिशुभ महासंयोग,इस योग में शॉपिंग से है लाभ

-हमारे घर के आस-पास वाले चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

-घर के आस-पास यदि कोई मंदिर है तो वहां पर भी दीपक जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: NSS की छात्राओं ने स्वच्छता संदेश रैली निकाली, बोली- मनाएं प्रदूषण रहित दीवाली

-दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

-घर के बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखने से पति-पत्नी का संबंध और मधुर बनता है।

यह भी पढ़ें : इस दीवाली घर के मेन गेट पर बनाए ये चिन्ह, दूर होंगे तमाम दुख

-घर की गृहणियां भी रसोई में घी का दीपक गैस के चूल्हे के दोनों ओर जलाएं, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

Tags:    

Similar News