VASTU: घर के दरवाजे से जुड़ी ये बात, लाती घर-परिवार में दरार

Update: 2017-09-20 04:10 GMT

जयपुर:पांच तत्वों से मानव शरीर में किसी भी एक तत्व की कमी होने पर मृत्यु होती है। इसी तरह भवन निर्माण में वास्तु शास्त्र की कमी से, या इन पांच तत्वों का संतुलन नहीं होने पर उस भवन में रहने वाले के ऊपर उलटा असर पड़ता है। घर में तनाव का माहौल रहता है। इसलिए गृह प्रवेश और गृह -निर्माण के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें...इस दिन ना करें कन्या व किन्नर का अपमान, नहीं तो बन जाएंगे कंगाल

*सबसे पहले यदि घर का द्वार पश्चिम दिशा में है तो निश्चित रूप से वास्तु दोष लाता है। इसे दूर करने के लिए रविवार को सूर्योदय से पहले दरवाजे के सामने नारियल के साथ कुछ सिक्के रख कर दबा दें। ऐसा करने से द्वार दोष दूर होता है।

*पूर्व दिशा में घर का दरवाजा होने से कर्ज अधिक हो जाता है। इस दोष को दूर करने के लिए सोमवार को रुद्राक्ष घर के दरवाजे के बीच लटका दें। ऐसा करने से घर के दरवाजे से संबंधित वास्तु दोष दूर होते हैं और सरे काम सफल होते हैं।*दक्षिण दिशा में घर का मुख्य द्वार शुभ नहीं है। इसके कारण घर में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दोष को दूर करने के लिए बुधवार को नींबू या सात कौडियां धागे में बांधकर लटका देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें...20 सितंबर: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, अन्य के लिए पढ़ें बुधवार राशिफल

*वास्तु के अनुसार उत्तर का दरवाजा हमेशा लाभकारी होता है। यदि द्वार दोष उत्पन्न होता है तो भगवान विष्णु की आराधना करें। पीले फूल की माला दरवाजे पर लगाएं।

*वास्तु दोष को दूर करने के लिए काले तिल का हवन करना लाभकारी होता है। ऐसा करने से घर के सभी दोष दूर होते है और परिवार की सभी समस्या दूर होती है।

Tags:    

Similar News